scorecardresearch
 

मैदान पर दर्द से तड़पता रहा बांग्लादेशी फील्डर, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर, टीम की बढ़ी टेंशन

पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले शादमान इस्लाम की चोट बांग्लादेशी टीम के लिए बड़ा नुकसान हो सकती है. खासकर तब, जब मुकाबला शुरुआती दौर में है और वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में अच्छा स्कोर बनाया है.

Advertisement
X
बांग्लादेशी टीम की टेंशन, शादमान इस्लाम हुए चोटिल. (Photo: PTI)
बांग्लादेशी टीम की टेंशन, शादमान इस्लाम हुए चोटिल. (Photo: PTI)

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दूसरे दिन (6 नवंबर) मेजबान टीम बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा. सीरीज के पहले मुकाबले में शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम फील्डिंग के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए. टखने में चोट लगने के बाद वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाना पड़ा.

यह घटना वेस्टइंडीज की पहली पारी के 78वें ओवर में हुई. मेहदी हसन मिराज की गेंद पर आमिर जंगू ने फाइन लेग की तरफ शॉट खेला. स्लिप में तैनात शादमान इस्लाम गेंद के पीछे दौड़े. लेकिन उसे उठाने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और गिरते समय टखना मुड़ गया.
यह भी पढ़ें: पूर्व KKR स्टार क्रिस लिन कोकीन टेस्ट में फंसे, 2 महीने पहले चुपचाप झेला बैन... अब हुआ खुलासा!

मैदान पर गिरने के बाद शादमान इस्लाम काफी देर तक दर्द से तड़पते रहे. उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए मैदान के दूसरे छोर तक लाया गया. इस दौरान बांग्लादेश के सभी खिलाड़ी उनके पास पहुंचे और उनकी चोट को लेकर चिंता जताई. रीप्ले में आउटफील्ड पर ओस दिखाई दी, जिसकी वजह से उनका पैर फिसलने की आशंका जताई गई.

Advertisement

स्कैन के लिए अस्पताल पहुंचे शादमान
शादमान इस्लाम की चोट कितनी गंभीर है और वह मुकाबले में आगे खेल सकेंगे या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. शादमान को स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है. अगर वह मैच से बाहर होते हैं तो बांग्लादेश को बाकी मुकाबला केवल 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: 'सोने की तलाश में हीरा खो दिया...', शुभमन गिल के हर शतक पर वेंकटेश अय्यर को सुनने पड़ते हैं KKR फैन्स के ताने

मुकाबले के पहले दिन वेस्टइंडीज ने चार विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए थे. टीम ने 70 ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा. फिर दूसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली इनिंग्स आगे बढ़ाई.

अब बांग्लादेश की नजर शादमान इस्लाम की चोट से जुड़ी मेडिकल अपडेट पर रहेगी. उनकी उपलब्धता का असर टीम की आगे की रणनीति पर पड़ सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement