बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की ऐसी दुर्गति हुई, जिसे क्रिकेट इतिहास लंबे समय तक याद रखेगा. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले तीन विकेट बिना कोई रन जोड़े गंवा दिए और वह वनडे इतिहास में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाली सिर्फ चौथी टीम बन गई. इससे पहले आखिरी बार 2003 विश्व कप में बांग्लादेश की टीम पहले तीन विकेट शून्य पर खो बैठी थी, जब श्रीलंका के चमिंडा वास ने मैच की पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी थी.
बांग्लादेश के खिलाफ ढाका वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. चौथी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट खाता खोले बिना आउट हुए. इसके बाद कूपर कोनोली दूसरी ओवर की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. टीम इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मैट रेनशॉ भी बिना रन बनाए आउट हो गए.
Taskin Ahmed Strikes! 🏏🇧🇩 Matthew Short is bowled! What a breakthrough for Bangladesh! pic.twitter.com/qbnHMpQelI
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 11, 2026
Fizz Does the Trick! Cooper Connolly falls as Litton Das takes a safe catch behind the stumps! pic.twitter.com/qYglcBxDZo
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 11, 2026
The Fizz Strikes Again! 🇧🇩 Mustafizur Rahman gets Matt Renshaw, Litton Das takes a sharp catch pic.twitter.com/DRvqeZSv8M
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 11, 2026
स्कोरबोर्ड पर एक भी रन नहीं था और ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम में बैठ चुके थे. वनडे क्रिकेट के 50 साल से ज्यादा लंबे इतिहास में यह सिर्फ चौथा मौका है, जब किसी टीम ने अपना पहला रन बनाने से पहले ही तीन विकेट गंवा दिए.
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले ऐसा होने वाली आखिरी टीम खुद बांग्लादेश थी. 2003 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में चमिंडा वास ने पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक लेकर बांग्लादेश को 0 पर 3 विकेट के स्कोर पर पहुंचा दिया था. अब 23 साल बाद वही बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया को उसी दर्द का एहसास करा रहा है.
मुस्ताफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद ने नई गेंद से कहर बरपाया. मुस्ताफिजुर ने मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली और एलेक्स कैरी समेत शुरुआती बल्लेबाजों को चलता किया, जबकि तस्कीन ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट लिया. बाद में तनवीर इस्लाम ने कप्तान जोश इंगलिस और कैमरून ग्रीन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें और बढ़ा दीं.
एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 रन पर 4 विकेट था. कप्तान जोश इंगलिस (34) और कैमरून ग्रीन (25) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाज लगातार दबाव बनाए रहे. 28 ओवरों के आसपास ऑस्ट्रेलिया 113/6 के स्कोर पर संघर्ष करता नजर आया.
ऑस्ट्रेलिया के लिए यह झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि सीरीज के पहले वनडे में भी उसे बांग्लादेश के हाथों 86 रन (DLS) से हार का सामना करना पड़ा था. अब दूसरे मैच में भी टीम बैकफुट पर नजर आ रही है और मेजबान बांग्लादेश ऐतिहासिक सीरीज जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है.