सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अनाया बांगड़ फिर चर्चा में हैं. उनकी पहचान पहले आर्यन बांगड़ थीं. अनाया पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी हैं. अनाया ट्रांसजेडर्स के मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रहती हैं. वहीं वो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.
अनाया बांगड़ ने दिवाली से पहले अपने फैन्स को एक बेहद खूबसूरत अंदाज में बधाई दी है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए उनके इस लेटेस्ट वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.
यह भी पढ़ें: 'कितनी क्यूट हूं मैं...', जेंडर चेंज कर चुकीं अनाया बांगड़ ने सेल्फी खींचकर की खुद की तारीफ, फैन्स भी हुए दीवाने
अनाया बांगड़ ने बुधवार (4 नवंबर) को एक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया. इसमें उनका उनका एथनिक और ट्रेडिशनल लुक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इसमें अनाया ने सिल्वर-ग्रे कलर का लहंगा पहना है, वहीं वो शिमरी ब्लाउज कैरी कर रही हैं. वीडियो में अनाया बांगड़ बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
अनाया ने इसी साल 14 मार्च को बैंकॉक में अपनी जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई थी. अनाया अकसर ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी की हर छोटे-बड़े अपडेट इंस्टाग्राम पर लगातार फैन्स को अपडेट देती रहती हैं.
सोशल मीडिया पर भी अनाया को हमेशा भरपूर सपोर्ट मिलता रहता है. अनाया अब ऑस्ट्रेलिया में कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की तैयारी में भी हैं.
यह भी पढ़ें: जेंडर चेंज सर्जरी के 7 महीने बाद अनाया बांगड़ ने खोले दिल के राज, 8 पॉइंट में बताया रिकवरी का सफर
अनाया बांगड़ ने मुंबई के लिए अंडर-16 और अंडर-19 के एज ग्रुप में पुरुष क्रिकेट खेला है. इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ी सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल और मुशीर खान जैसे क्रिकेटर्स के साथ मैदान साझा किया था. वे पुडुचेरी और यूके के स्थानीय क्लबों के लिए भी खेल चुकी हैं
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से सचिन-विराट तक... अनाया बांगड़ ने चुनी Mixed ऑल टाइम इंडिया प्लेइंग XI, खुद को भी दी जगह
अनाया ने एक इंटरव्यू में बताया था बताया कि उन्हें 8-9 साल की उम्र से ही यह महसूस होने लगा था कि उनका शरीर उनकी आत्मा से मेल नहीं खा रहा था. साल 2023 में उन्होंने हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) की शुरुआत की. इसके बाद मार्च 2026 में उन्होंने थाईलैंड (बैंकॉक) में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी (लिंग परिवर्तन सर्जरी) करवाई. इस कठिन सफर में उनके पिता संजय बांगड़ और पूरे परिवार ने उन्हें भावनात्मक और आर्थिक रूप से पूरा सपोर्ट दिया.