scorecardresearch
 

'मेहनत के हिसाब से पैसा नहीं मिलता', IPL छोड़ PSL क्यों खेल रहा ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, बताई पूरी वजह

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा ने आईपीएल 2026 से दूरी बनाने के फैसले पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि IPL में उनके स्किल सेट के मुताबिक उन्हें वैल्यू नहीं मिलती. जाम्पा का ये भी मानना है कि टूर्नामेंट का लंबा शेड्यूल उनके लिए फायदेमंद नहीं है.

Advertisement
X
एडम जाम्पा पिछले आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे. (Photo: PTI)
एडम जाम्पा पिछले आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे. (Photo: PTI)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग-स्पिनर एडम जाम्पा इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का हिस्सा नहीं हैं. अब उन्होंने इसके पीछे की असली वजह भी बता दी है. जाम्पा ने एक पॉडकास्ट में खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने खुद आईपीएल से नाम वापस लिया क्योंकि यह उनके लिए उचित विकल्प नहीं था. जाम्पा का मानना है कि आईपीएल में उन्हें उनकी मेहनत के मुताबिक पैसे नहीं मिलते हैं.

एडम जाम्पा ने ARY पॉडकास्ट में कहा, 'मैंने इस साल आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था. साफ-साफ कहूं, तो मेरे जैसे स्किल वाले खिलाड़ी को उतना पैसा नहीं मिलता, जितना अन्य खिलाड़ियों को मिलता है. और आईपीएल में जो समय लगता है, वह मेरे लिए सही विकल्प नहीं था.'

एडम जाम्पा को पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो आईपीएल में उनकी सबसे बड़ी कमाई रही. हालांकि, 2016 से अब तक चार टीमों के लिए खेलने के बावजूद वह कभी भी किसी टीम के नियमित सदस्य नहीं बन पाए और उन्होंने सिर्फ 22 आईपीएल मैच खेले हैं.

PSL में किस टीम से खेल रहे जाम्पा?
भले ही एडम जाम्पा आईपीएल 2026 का पार्ट नहीं हैं, लेकिन वह इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में खेल रहे हैं. वह कराची किंग्स की ओर से खेल रहे हैं, जिसकी कप्तानी डेविड वॉर्नर संभाल रहे हैं. PSL ऑक्शन में कराची किंग्स ने जाम्पा को 4.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1.51 करोड़ रुपये) में खरीदा. जाम्पा ने बताया कि वह ब्रेक लेने वाले थे, लेकिन पीएसएल का ऑफर अचानक आया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया.
यह भी पढ़ें: IPL में बड़े बैट से खेल रहा था गुजराती प्लेयर, अंपायर ने पकड़ लिया, जानें न‍ियम, VIDEO

Advertisement

एडम जाम्पा IPL में भले ही नियमित नहीं रहे हों, लेकिन उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है. जाम्पा किसी IPL मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्पिनर हैं. उन्होंने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट लिए थे.
यह भी पढ़ें: PSL 2026: पाकिस्तानी बैटर फखर जमां पर दो मैच का बैन, बॉल के साथ की ये हरकत, देखें VIDEO

पीएसएल 2026 में एडम जाम्पा शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 4.62 की है. इसके अलावा, जाम्पा ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. जाम्पा के नाम पर 115 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 20.63 के एवरेज से 147 विकेट दर्ज हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement