आईपीएल 2026 शुरू होने ही वाली है. इस बीच डिफेंडिंग चैम्पियन RCB (Royal Challengers Bengaluru) ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है जिसने फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को होना है. (Photo, PTI)
RCB ने अपने अकाउंट ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा - 'The run machine looks well oiled! Let's start #IPL2026 already.' यानी टीम की रन बनाने वाली मशीन पूरी तरह तैयार दिख रही है. इस छोटे से मैसेज ने संकेत दे दिया है कि फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए बेहद आत्मविश्वास में है. (Photo: PTI)
The run machine looks well oiled! 🤩 🐐
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 11, 2026
Let’s start #IPL2026 already 🙏#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/lrYhQvnPiP
RCB जब भी ‘रन मशीन’ शब्द का इस्तेमाल करती है तो अक्सर उसका इशारा टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज़ विराट कोहली की ओर माना जाता है. आईपीएल के इतिहास में कोहली का नाम उन बल्लेबाजों में है जिन्होंने सबसे ज्यादा और सबसे लगातार रन बनाए हैं. (Photo, PTI)
2008 में Indian Premier League में डेब्यू करने वाले कोहली आज भी RCB की बल्लेबाजी की धुरी हैं. उनके नाम अब तक 267 मैचों में 8,661 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनका एवरेज 39.54 और स्ट्राइक रेट 132.85 रहा है. (Photo, PTI)
कोहली ने अपने IPL करियर में 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 113 रन है. बाउंड्री के मामले में भी उनका दबदबा साफ दिखता है- उन्होंने 771 चौके और 291 छक्के लगाए हैं. (Photo, PTI)
विराट कोहली के IPL करियर की सबसे बड़ी कहानी 2016 का सीजन है. उस साल उन्होंने 16 मैचों में 973 रन बनाए थे. औसत 81.08 और स्ट्राइक रेट 152.03 रहा. सबसे खास बात यह कि उसी सीजन में उन्होंने 4 शतक लगाए, जो आज भी IPL इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है. यही वजह है कि RCB के फैन्स जब ‘रन मशीन’ शब्द सुनते हैं तो उन्हें कोहली की वही ऐतिहासिक फॉर्म याद आ जाती है. (Photo, PTI)