Vastu Tips: वास्तु दोष न सिर्फ घर की सुख-समृद्धि पर बुरा असर डालता है, बल्कि कई बार घर की महिलाओं को कष्ट और बदनामी भी देता है. वास्तु के अनुसार, अग्नि कोण शुक्र की दिशा है. घर की इस दिशा का महिलाओं से बड़ा कनेक्शन होता है. संयोगवश वास्तु को ध्यान रखकर बनाए गए घरों में किचन इसी दिशा में होता है. रसोई, गैस चूल्हा या इलेक्ट्रोनिक आइटम रखने के लिए इसी स्थान का प्रयोग किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिशा का वास्तु दोष हमारे घर की महिलाओं को बड़ी बदनामी और कष्ट से फंसा सकता है.
1. बहुत ज्यादा खाने का सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर अग्नि कोण में खाने का सामान भारी मात्रा में रखा जाए या फिर वहां बड़ा स्टोर बना दिया जाए तो की महिलाओं, बेटियों की सेहत पर खराब असर पड़ता है. कई बार समय रहते अगर स्थिति संभाली न जाए तो बेवजह बदनामी का सामना भी करना पड़ता है. दूसरा, यह एक गलती घर की आर्थिक स्थिति को भी डांवाडोल कर सकती है.
2. पानी का टैंक
घर के अग्नि कोण में अगर पानी का टैंक बना हुआ है तो यह भी बड़ी चिंता की बात है. इस दिशा में पानी की निकासी होने से अपयश, कलंक और आर्थिक तंगी आती है. खासतौर से रसोई घर का दक्षिण-पूर्व कोण बिल्कुल साफ होना चाहिए. इस जगह का गर्म रहना शुभ माना जाता है. इसलिए आप यहां गैस चूल्हा या स्टीमर जैसी चीजें रखें तो उत्तम होगा.
3. कम रोशनी
इस दिशा में पर्याप्त उजाला या लाइट की व्यवस्था होनी भी बहुत जरूरी है. जिन घर में इस बात का ख्याल नहीं रखा जाता है, वहां सदस्यों के बीच में अशांति रहती. रिश्तों में क्रोध, तनाव और उदासी बढ़ती है. आमतौर पर देखा जाता है कि ऐसे घरों में महिलाओं के साथ लोगों का व्यवहार अच्छा नहीं रहता है.
इन जगहों पर न रखें भारी सामान
घर की कुछ खास जगहों पर भारी सामान रखने से भी कलंक और बदनामी की संभावना प्रबल होती है. घर के बीचोबीच कभी भारी सामान नहीं रखना चाहिए. इसे ब्रह्म स्थान भी कहा जाता है और इंसान की सुख-समृद्धि में इस स्थान का बड़ा अहम रोल होता है. जिन घरों में ये गलती होती है, वहां अक्सर महिलाओं के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं देखी जाती हैं.
सलाह
वास्तु एक्सपर्ट कहते हैं कि अग्नि कोण लक्ष्मी से भी संबंध रखता है. इसलिए अगर आपके ऊपर कर्ज की समस्या बहुत बढ़ गई है, खर्चे कंट्रोल नहीं हो रहे हैं तो घर के अग्नि कोण को बिल्कुल सही रखें.