अतिउत्साह अथवा दबाव में कोई कार्य न करें. कारोबार साधारण बना रहेगा. अनुशासन व अनुपालन रखें. पेशेवरता पर जोर दें. शोध में रुचि बढ़ाएंगे. विभिन्न संकेतों को अनदेखा न करें. अधिकारियों की आज्ञा बनाए रखें. जिद व अहंकार में न आएं. लक्ष्य पाने के लिए उतावली न दिखाएं. विनय विवेक से काम लेंगे. स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं. खानपान का विशेष ध्यान रखें. स्वजनों की मदद बनी रहेगी. कुटुम्ब से करीबी बनाए रखेंगे. बड़प्पन का भाव रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर व्यवसाय में आकस्मिकता बढ़ सकती है. धैर्य व अनुशासन बनाए रखें. कामकाज पर फोकस बढ़़ाएं. व्यापार में सामंजस्य बढाएंगे. निर्णय में जल्दी नहीं करें.
धन संपत्ति- वित्तीय स्थिति औसत होगी. लेनदेन में ढिलाई न बरतें. अनजान से सजग रहें. आकस्मिकता बनी रहेगी. स्मार्ट वर्किंग बनाए रखें. तैयारी से आगे बढ़ें. अस्पष्टता बढ़ सकती है.
प्रेम मैत्री- भावनाएं जाहिर करने में जल्दबाजी न दिखाएं. चर्चा में पहल न करें. व्यवहार में सजग रहें. संबंधों में सहकार बनाए रखें. सीख सलाह से आगे बढ़ें. अपनों की बातों को अनदेखा न करें. विनम्रता बढ़ाएं. परिवार का सहयोग रहेगा. परस्पर स्नेह बढ़ेगा. तोलमोल कर बात कहें. सूझबूझ से आगे बढ़ें.
स्वास्थ्य मनोबल- नियमितता बढ़ाएं. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. खानपान में सरलता रखें. गोपनीयता पर बल दें. भावुकता से बचें.
आज का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान करें. धैर्य बनाए रखें.
शुभ अंक : 3, 6 और 9
शुभ रंग : क्रीम कलर