मीन (Pisces):-
Cards:- The Emperor
आज कार्य की अधिकता के कारण आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं. आज नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है. आज परिवार में किसी बुजुर्ग का आगमन खुशियां लाएगा. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी. आज साझेदारी में नई परियोजना शुरू करने के लिए परिजनों की सहमति मिल सकती है.
स्वास्थ्य: आज दांत के दर्द के कारण आप काफी परेशान रह सकते हैं, जिससे खान-पान में दिक्कत होगी.
आर्थिक स्थिति: आज आर्थिक मामलों में किसी बड़े की मदद आपकी समस्याओं का समाधान कर देगी.
रिश्ते: आज लोगों की बातों में आकर गलतफहमियां न पालें, पहले सच जानने का प्रयास करें.