मीन
फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन आप के लिए धैर्य से कार्य करने और उचित समय का इंतजार करने का संकेतक है. पूर्वाग्रह के कार्य करने से बचेंगे. व्यावसायिक कार्यों को सहजता से आगे बढ़ाएं. लक्ष्यों को पाने की उतावली न दिखाएं. कामकाज में प्रतिभा के प्रदर्शन के प्रयास बनाए रखेंगे. अनुकूलन बनाए रहेंगे. उम्मीद से अच्छा कर दिखाने का भाव बना रहेगा.
कारोबार में जोखिम लेने से बचें. लेनदेन पर फोकस रखें. व्यक्तिगत के प्रयास सामान्य रहेंगे. लोगों से किया वादा निभाएंगे. सबका सहयोग रखेंगे. विभिन्न कामकाज में तैयारी बढ़ाएंग. सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ेंगे. भेंट संवाद में स्पष्टता बनाए रखेंगे. साथियों की मदद करेंगे. लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश होगी. अपरिचित से दूरी रखें.
स्वास्थ्य: व्यक्तिगत प्रदर्शन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी दोष बने रहेंगे. अतिसक्रियता से बचें.
आर्थिक स्थिति: वित्तीय प्रदर्शन सामान्य रहेगा. अवसरों का लाभ लें. संतुलन बनाए रखेंगे. प्रबंध बढ़ाएं.
रिश्ते: घर में सक्रियता रखेंगे. संबंधों में मिठास बनाए रहेंगे. रिश्तेदारों से शुभ संदेश मिलेंगे.