सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के हालिया बयानों को लेकर बिना नाम लिए निशाना साधा है. एक्स पर पोस्ट के जरिए उन्होंने कुछ कथावाचकों पर प्रवचन को व्यवसाय बनाने और समाज में तनाव पैदा करने का आरोप लगाया. अखिलेश ने ऐसे कथावाचकों के आयोजकों और प्रायोजकों को भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि विवादित बयान देने वाले बच सकते हैं, लेकिन स्थानीय आयोजकों को जनता का गुस्सा झेलना पड़ सकता है.