कामकाजी व्यवस्था पर फोकस रहेेगा. पेशेवर संतुलित प्रदर्शन बनाए रखेंगे. कार्य की समय सीमा पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. सेवाक्षेत्र के ममालों में सक्रियता बढ़ाएंगे. सहकर्मियों का सहयोग रहेगा. मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे. पेशेवरों का समर्थन रहेगा. नौकरीपेशा अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. व्यवस्थाओं को महत्व देंगे. जोखिम लेने से बचें. कामकाजी मामलों में निरंतरता बढ़ाएंगे. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. व्यावसायिक प्रयास संवरेंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर सामान्य रहेगा. मेहनत से व्यापार व्यवसाय को उचित दशा दिशा देंगे. साथियों का समर्थन पाएंगे. सेवाकार्यों को गति देंगे. सतर्कता बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- प्रलोभन में नहीं आएंगे. बैंकिंग गतिविधियों में रुचि लेंगे. लोन संबंधी विषयों में रुचि बढ़ेगी. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. परिश्रम से परिणाम पाएंगे. लाभ मध्यम रहेगा.
प्रेम मैत्री- करीबी का साथ एवं सहयोग पाएंगे. औरों से किया वादा पूरा करें. प्रेम संबंधों पर ध्यान दें. बड़प्पन से काम लें. संबंध सहज बनेंगे. परिजन परस्पर विश्वास बनाए रखेंगे. लोगों की बातों में नहीं आएंगे. सहजता सजगता से पक्ष रखेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी.
स्वास्थ्य मनोबल- निर्देशों का पालन करेंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. व्यवहार में विनम्रता बढ़ेगी. योग व्यायाम करेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
आज का उपाय: उमापति नीलकंठ महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. अनुशासन रखें.
शुभ अंक : 5, 6 और 8
शुभ रंग : फिरोजी