scorecardresearch
 

Kal Ka Rashifal 24 June 2026: कुंभ राशि वाले बिजनेस में पाएंगे उछाल, जानें अन्य राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 24 June 2026: अध्यात्म को नया बल मिलेगा. कहीं से कोई बेहद शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. हमेशा बड़ी सोच के साथ काम लेंगे. प्रशासनिक क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा.

Advertisement
X
कल का राशिफल (Photo: ITG)
कल का राशिफल (Photo: ITG)

मेष राशि: सहकारिता और साझीदारी से बढ़ेंगे आगे, कार्ययोजनाओं को मिलेगी अच्छी गति
मेष राशि के जातक आज जीवन में सहकारिता व साझीदारी की भावना से आगे बढ़ेंगे. समाज और ऑफिस में आपका मान-सम्मान पूरी तरह बना रहेगा. अपनी सभी जरूरी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. कार्यस्थल पर आपसी सामंजस्यता बढ़ाने पर आपका विशेष जोर रहेगा. कोई भी बड़ा फैसला पूरी तरह सोच-विचारकर ही लेंगे.

भागदौड़ के बीच अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखेंगे. बिना किसी संकोच के निसंकोच आगे बढ़ेंगे, जिससे आपकी रुकी हुई कार्ययोजनाएं अच्छी गति पाएंगी. किसी भी जरूरी मामले को बेवजह लंबित रखने से पूरी तरह बचें. बिजनेस में साझीदारी बढ़ाने का प्रयास रहेगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और व्यक्तिगत संबंधों में सहजता रहेगी. नेतृत्व क्षमता अच्छे से संवार पाएगी और साथी समकक्ष पूरी तरह सहयोगी होंगे. विविध कार्यों में तेजी दिखाएंगे और दाम्पत्य को नया बल मिलेगा.

लकी नंबर: 5, 6 और 9

शुभ रंग: खाकी

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें. सबके प्रति सहयोग रखें.

वृष राशि: लोगों पर शीघ्रता से भरोसा करने से बचें, मेहनत और लगन से हर राह निकालेंगे जातक
वृष राशि वाले जातक आज अनजान लोगों पर शीघ्रता से भरोसा करने से पूरी तरह बचें. आर्थिक एवं वाणिज्यिक प्रयासों में किसी भी प्रकार की अनदेखी करने से बचें. अपने कामकाज में कड़ी मेहनत के बल पर सफल होंगे. बाजार में मिलने वाले सामान्य रुटीन अवसर लगातार बने रहेंगे.

Advertisement

कार्यक्षेत्र में अनुभवियों से बेहतर तालमेल रखेंगे, जिससे वरिष्ठों से सकारात्मक मुलाकात होगी. आपसी सामंजस्य बढ़ाने पर आपका जोर रहेगा. परिस्थिति के अनुरूप ही सही निर्णय लेंगे. कामकाजी चर्चा और संवाद पर अपना फोकस बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतेंगे. अपने कार्यक्षेत्र में अधिक समय दें और मेहनत व लगन से सफलता की राह निकालें. अपनी कार्ययोजनाओं में स्पष्टता बनाए रखेंगे और सेवाक्षेत्र में अच्छा करेंगे.

लकी नंबर: 4, 5 और 6

शुभ रंग: सिल्वर

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. कार्यों में निरंतरता रखें.

मिथुन राशि: स्मार्ट वर्किंग को तेजी से बढ़ाएंगे आगे, प्रियजनों के साथ बिताएंगे स्मरणीय समय
मिथुन राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में स्मार्ट वर्किंग को तेजी से बढ़ाएंगे. किसी भी महत्वपूर्ण भेंटचर्चा में खुद आगे बढ़कर पहल करेंगे. अपने भीतर भरे उमंग और उत्साह से विभिन्न कार्यों को सुगमता से आगे बढ़ाएंगे. आपके आसपास के वातावरण की अनुकूलता का प्रतिशत काफी ऊंचा रहेगा.

आपके हित और लाभ की स्थिति लगातार बढ़त पाएगी. अपने प्रियजन के साथ जीवन का बेहद स्मरणीय समय बिताएंगे. बाहर भ्रमण और मनोरंजन के बेहतरीन अवसर बनेंगे. आपका सफलता का प्रतिशत लगातार बढ़त पर रहेगा. अपनी भावुकता पर पूरा नियंत्रण रहेगा. मित्रों का साथ मजबूती से बनाए रखेंगे. परीक्षा और प्रतियोगिता के मामलों में बेहतर रहेंगे. करीबी आपकी अपेक्षा से अच्छा करेंगे और निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे.

Advertisement

लकी नंबर: 4, 5 और 6

शुभ रंग: हरा कलर

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. आपस में सहकार रखें.

कर्क राशि: वरिष्ठों से तालमेल बनाकर बढ़ना होगा आगे, व्यक्तिगत विषयों पर बढ़ाना होगा फोकस
कर्क राशि के जातकों को आज अपने वरिष्ठों से बेहतर तालमेल बनाकर ही आगे बढें. अपने निजी विषयों में डेली रुटीन को पहले से बेहतर बनाए रखें. कार्यस्थल पर पेशेवरों का पूरा समर्थन पाएंगे. सुनी-सुनाई बातों और लोगों के बहकावे में आने से पूरी तरह बचें. आज आप कुछ भौतिक वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं.

किसी अन्य के प्रभाव में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें. अपने व्यक्तिगत विषयों पर अपना फोकस तेजी से बढ़ाएं. किसी भी बात पर अचानक आवेश में नहीं आएंगे. अपने परिवार से करीबी लगातार बढ़ेगी. अपनों की खुशी के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे. अपने करियर और व्यापार के मामलों में पूरी तरह सफल होंगे. सहजता से आगे बढ़ते रहें और अनुकूलता का प्रतिशत सामान्य बना रहेगा.

लकी नंबर: 2, 4, 5 और 6

शुभ रंग: एक्वा ब्लू

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान बढ़ाएं. स्वभाव में जिद से बचें.

Advertisement

सिंह राशि: पेशेवर मामलों में पराक्रम से संवारेंगे परिणाम, सामाजिक कार्यों में दिखाएंगे गहरी रुचि
सिंह राशि के जातक आज अपने पेशेवर मामलों में पूरे पराक्रम से बेहतरीन परिणाम संवारेंगे. वाणिज्यिक विषयों में आपकी रुचि लगातार बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखेंगे. अपने कामकाज के तय लक्ष्यों को समय पर पूरे करेंगे. लोगों से संपर्क और संवाद तेजी से बढ़ेगा.

व्यापार के सिलसिले में आज आपकी कोई कारोबारी यात्रा हो सकती है. अपने भीतर के आलस्य का पूरी तरह त्याग करेंगे. व्यर्थ की चर्चाओं से दूर रहें. आपकी कामकाजी स्थिति पहले से संवरेगी. आपके साहस और पराक्रम से सभी लोग प्रभावित होंगे. कार्यस्थल पर सभी सहयोगी बने रहेंगे. मन की सभी आशंकाओं से पूरी तरह मुक्त रहें. सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि लेंगे और संपर्क व संवाद के प्रयास आपके पक्ष में बनेंगे. सभी से सामंजस्य रखेंगे और आपसी व्यवहार को बल देंगे.

लकी नंबर: 1, 4 और 5

शुभ रंग: पिस्ता कलर

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें. हमेशा सुवचन सुनें.

कन्या राशि: कुल परिवार पर अधिक देंगे ध्यान, आकर्षक प्रस्ताव मिलने से बना रहेगा उत्साह
कन्या राशि के जातक आज अपने कुल और परिवार पर अधिक ध्यान देंगे. घर के मांगलिक कार्यों से खुशी-खुशी जुडेंगे. पारिवारिक विषयों में आपका प्रभाव पहले से और बढ़ेगा. अपने आपसी रिश्तों में काफी संवेदनशील रहेंगे. घर पर प्रिय अतिथियों का आगमन होगा. समाज के श्रेष्ठ कार्यों में सबसे आगे रहेंगे.

Advertisement

अपनी सफलता से मन पूरी तरह उत्साहित रहेगा. धन के संग्रह और संरक्षण में काफी प्रभावी रहेंगे. अपने परिजनों का भरोसा हर हाल में बनाए रखेंगे. आपके लिए अनुकूलता का प्रतिशत काफी ऊंचा रहेगा. परिवार में हर्ष और आनंद लगातार बढ़ेगा. अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. मित्रों, स्वजनों व समकक्षों का पूरा साथ पाएंगे और परंपरागत कार्यों में उचित स्थिति रहेगी.

लकी नंबर: 4, 5 और 6

शुभ रंग: गहरा हरा

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. जीवन में भव्यता बनाए रखें.

तुला राशि: रचनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने पर रहेगा विशेष जोर, विभिन्न कार्यों में करेंगे बेहतर प्रदर्शन
तुला राशि वाले जातकों का आज अपने रचनात्मक लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर होगा. अपने आधुनिक प्रयासों को लगातार बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र के विभिन्न कार्यों में आपका पहले से बेहतर प्रदर्शन रहेगा. समाज की नीति-रीति का पूरी तरह पालन करेंगे. आपके जीवन में सकारात्मकता लगातार बढ़त पर रहेगी.

अपनी प्रतिभा दिखाने के कई बेहतरीन अवसर अचानक बढ़ेंगे. रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग काफी प्रभावी रहेंगे. अपने इच्छित कार्यों को सुगमता से आगे बढ़ाएंगे. कार्यों में नवीनता लाने पर आपका विशेष जोर रहेगा, जिससे आपकी मानसिक शक्ति को नया बल मिलेगा. सबको साथ मिलाकर चलेंगे और संस्कारों पर जोर बनाए रखेंगे. जीवनस्तर ऊंचा रहेगा, सृजन कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और व्यक्तित्व में सरलता रहेगी.

Advertisement

लकी नंबर: 4, 5 और 6

शुभ रंग: फिरोजी

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान लंबोदर श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. ध्यान बढ़ाएं.

वृश्चिक राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखने में महसूस करेंगे कठिनाई, व्यवसायिक गलतियां करने से पूरी तरह बचें
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने में थोड़ी कठिनाई का अनुभव हो सकता है. अपने करीबियों के साथ हमेशा मिलकर रहेंगे. आपसी रिश्तों में किसी भी प्रकार की बहस में भूलकर भी न पड़ें. अपनी व्यवस्था व अनुशासन को मजबूती से बनाए रहें. अपने व्यवहार में विनय और विवेक बनाए रखेें.

किसी भी कार्य में बेवजह की हड़बड़ी व जल्दबाजी न दिखाएं. पूरी सूझबूझ के साथ आगे बढ़ेंगे और पुराने संबंधों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे. समाज के नीति और नियमों का पालन हर हाल में बनाए रखेंगे. स्वभाव में आवश्यक विनम्रता बनाए रहें. अपने पेशेवर मामलों पर ध्यान बढ़ाएंगे और व्यवसायिक गलतियां करने से पूरी तरह बचें. आर्थिक कार्यों को गति दे पाएंगे और भेंटवार्ता में सहज रहेंगे. दूसरों के प्रति संवेदनशीलता बनी रहेगी.

लकी नंबर: 5, 6 और 9

शुभ रंग: अंजीर समान

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान बढ़ाएं. विनम्रता बनाए रखें.

Advertisement

धनु राशि: आर्थिक हितों को साधने में सबसे आगे रहेंगे जातक, वाणिज्यिक लाभ में बनी रहेगी बढ़त
धनु राशि के जातक आज अपने आर्थिक हितों को साधने में सबसे आगे होंगे. आपके वाणिज्यिक लाभ में अच्छी बढ़त बनी रहेगी. अपने विविध कार्यों को तेजी से गति देंगे. पेशेवर विषयों में पूरे उत्साह एवं सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. किसी भी भेंटवार्ता के दौरान पूरी तरह सहज रहेंगे. बाजार में किसी से भी उधार के लेनदेन से पूरी तरह बचेंगे.

आपके लिए चहुंओर लाभ और सुधार की सुंदर स्थिति रहेगी. अपने कार्य विस्तार पर विशेष जोर रखेंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों और मित्रों का पूरा साथ रहेगा. अपनी वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे और अनुशासन से कार्य करेंगे. विभिन्न उपलब्धियों को नया बल मिलेगा. वाणिज्यिक अवसरों को अच्छे से भुनाएंगे, जिससे आपकी आय का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा. आपका स्वास्थ्य और मनोबल पूरी तरह स्पष्ट रहेगा. लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे और संवेदनशीलता बनी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे और पूरी सक्रियता से काम लेंगे.

लकी नंबर: 3, 6 और 9

शुभ रंग: ऐप्पल ग्रीन

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान दें. हमेशा सहज बने रहें.

मकर राशि: सत्ता से संबंधित कार्य पूरी तरह रहेंगे आपके पक्ष में, पद और प्रभाव में होगी अच्छी वृद्धि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज सत्ता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह पक्ष में बनेंगे. समाज और ऑफिस में सभी से सहज संवाद बनाए रखेंगे. आपकी पेशेवर वार्ताएं अच्छे से संवरेंगी, जिससे आपका प्रबंधन पहले से बेहतर होगा. हर मोड़ पर सकारात्मक परिणाम बनेंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.

आपका उल्लेखनीय प्रदर्शन लगातार बना रहेगा. दूसरों के प्रति मन में समर्थन का भाव रखेंगे. कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मजबूती से बना रहेगा. करियर और व्यापार में वरिष्ठों की मदद से पेशेवरजन निसंकोच आगे बढ़ेंगे. आप अपने इच्छित परिणमों की प्राप्ति से पूरी तरह उत्साहित रहेंगे. आपकी जरूरी योजनाओं को पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे पद और प्रभाव में अच्छी वृद्धि होगी.

लकी नंबर: 4, 6 और 8

शुभ रंग: लहसुनिया

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. अपना वचन निभाएं.

कुंभ राशि: भाग्य के सहयोग से बने हुए हैं भाग्योदय के संकेत, कारोबार में देखने को मिलेगा अच्छा उछाल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज भाग्य के सहयोग से भाग्योदय के सुंदर संकेत बने हुए हैं. आपका कामकाज पूरी तरह संवार पर बना रहेगा. आपकी आस्था और अध्यात्म को नया बल मिलेगा. कहीं से कोई बेहद शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. हमेशा बड़ी सोच के साथ काम लेंगे. प्रशासनिक क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा.

अपनी कोई महत्वपूर्ण बात अपनों से साझा करेंगे. आपकी योजनाओं ेमें अच्छी संवार बनी रहेगी. व्यवसायिक शिक्षा पर आपका जोर रहेगा. अपने तय लक्ष्य पर आपका फोकस तेजी से बढ़ेगा. किसी जरूरी काम से लंबी दूरी की यात्रा संभव है. सहकर्मियों के साथ अच्छा सहयोग पाएंगे. संपर्क और संवाद को बढ़ाएंगे, जिससे कारोबार में अच्छा उछाल रहेगा. आपकी इच्छित उपलब्धियां बनेंगीं और प्रभाव बढ़त पर बना रहेगा.

लकी नंबर: 4, 5, 6 और 8

शुभ रंग: मोरपंख के समान

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. मन में उत्साह रखें.

मीन राशि: दूसरों की बातों में आने से पूरी तरह बचें, समय पर कार्य करने की आदत डालना होगा हितकर
मीन राशि के जातकों को आज किसी भी बाहरी या अनजान व्यक्ति की बातों में आने से पूरी तरह बचना चाहिए. अपने सभी जरूरी काम हमेशा समय पर करने की आदत डालें. कार्यक्षेत्र की रणनीतियों एवं नियमों की व्यवस्था का उल्लंघन भूलकर भी न करें. अपने डेली रुटीन को अच्छे से संवारें. पूरी सहजता और सरलता से जीवन में आगे बढ़ें.

दूसरों से किसी भी तरह के बहस और विवाद को टालें. अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें. लोगों पर बहुत जल्द भरोसा न करें. समाज में सबका सम्मान रखें और सहज गति से आगे बढ़ते रहें. आवश्यक कार्यों को पूरा करते समय पूरा धैर्य बनाए रखें. घर-परिवार में शुभता बनी रहेगी. अपनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आपस में परस्पर विश्वास रखेंगे और नीति-नियमों पर फोकस रहेगा, बस आज खुद आगे बढ़कर पहल करने से बचें.

लकी नंबर: 3, 6 और 9

शुभ रंग: लेमन Color

आज का उपाय: गणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् श्री गणेशाय नमः' एवं 'ओम् बुध बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें. हमेशा सतर्क रहें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement