मिथुन
द चैरियट
आज का दिन आप के लिए उत्साह से आगे बढ़ने और जिम्मेदारी स्वीकारने में सहयोगी है. अधिकतर मामले सकारात्मक बने रहेंगे. सबका सहयोग मिलेगा. आम लोगों व विरोधियों की अधिक परवाह नहीं करेंगे. सभी मामलों में बेहतर कर दिखाने का भाव होगा. सबके भरोसे पर खरे उतरेंग. बड़ों से भेंट मुलाकात बनाए रखेंगे. सहजता से व्यापार आगे बढ़ाएंगे.
दोस्तों का साथ पाएंगे. शुभ सूचनाएं एक दूसरे से बांटेंगे. श्रेष्ठ प्रदर्शन के अवसर बनेंगे. इच्छित परिणामों से उत्साह बढ़ा रहेगा. नए तरीकों पर जोर होगा. प्रकृति से जुड़ाव बनाए रखेंगे. व्यवस्थित ढंग से कार्य करेंगे. कला प्रशिक्षण पर ध्यान देंगे. समकक्षों के लिए सहयोग की भावना बढ़ेगी. विविध प्रयासों में सफल होंगे. घर में यादगार पल बनेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा. शारीरिक सक्रियता बढ़ाएंगे. सुविधाएं बल पाएंगी.
आर्थिक स्थिति: प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक कार्य बनेंगे. सहकार बढ़ाएंगे.
रिश्ते: घर वालों की सुनेंगे. सबसे तालमेल रहेगा. करीबी प्रसन्न रहेंगे. शुभ संदेश मिलेंगे.