1. मेष राशिफल (Aries)
कार्यक्षेत्र में आज प्रबंधन को बेहतर बनाए रखने में आगे रहेंगे. बड़ों और वरिष्ठजनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा, जिससे कारोबारी प्रदर्शन में सुधार आएगा. करियर में नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए किसी भी प्रकार के लोभ या शॉर्टकट से बचें. नीति-नियमों की अनदेखी बिल्कुल न करें.
2. वृष राशिफल (Taurus)
सहकारी और व्यावसायिक कार्यों को गति मिलेगी. आप अपने प्रयासों से कार्यक्षेत्र में लगातार बेहतर बने रहेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. उद्योग, व्यापार और नौकरी में आपका विश्वास बढ़ेगा, जिससे कामकाज में अनुकूलन और धनधान्य में वृद्धि होगी.
3. मिथुन राशिफल (Gemini)
वरिष्ठों और सहयोगियों की मदद से आपका करियर और व्यवसाय संवरेगा. योग्य लोगों को आज नौकरी के नए और आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. व्यावसायिक मामलों में बिना किसी संकोच के आगे बढ़ें. कार्य विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और कामकाज की गति आपको उत्साहित रखेगी.
4. कर्क राशिफल (Cancer)
करियर और व्यापार के क्षेत्र में आप अपनी अपेक्षा से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता रहेगी और आपकी उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. किसी भी काम में नेतृत्व संभालने में आगे रहेंगे और कला-कौशल में सुधार होगा.
5. सिंह राशिफल (Leo)
करियर और कारोबार की स्थिति आज सामान्य रहने वाली है, इसलिए काम में पूरी स्पष्टता रखें. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें और प्रबंधन पर फोकस रखें. किसी भी तरह की अतार्किक बातों और प्रलोभन से दूर रहें. लेन-देन में सावधानी बरतें.
6. कन्या राशिफल (Virgo)
पेशेवर लोग आज अपने कार्यक्षेत्र में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे और स्थापित व्यवस्था का अनुसरण करेंगे. आपके पहल और पराक्रम से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे. व्यापार में कारोबारी अनुकूलता बनी रहेगी और प्रबंधन के कार्यों में आपका प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहेगा.
7. तुला राशिफल (Libra)
सरकारी और प्रशासनिक कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएंगे, जिससे बड़ी सफलता मिलेगी. व्यावसायिक प्रदर्शन में आप काफी प्रभावी सिद्ध होंगे. पद-प्रभाव को बल मिलेगा. कार्य विस्तार पर जोर रहेगा और वरिष्ठों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी.
8. वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
भाग्य की मदद से करियर में सकारात्मकता बढ़ेगी. यदि आप किसी इंटरव्यू या साक्षात्कार में शामिल हो रहे हैं, तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. उपलब्ध कामकाजी अवसरों को भुनाने में आप सहज रहेंगे और नौकरी में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे.
9. धनु राशिफल (Sagittarius)
कामकाज की स्थिति आज साधारण रहेगी, इसलिए रूटीन गतिविधियों और अनुशासन पर पूरा फोकस बनाए रखें. जरूरी कामकाजी पक्षों की अनदेखी करने से बचें. आज नौकरी या व्यवसाय में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है. ठगों और धूर्त लोगों से सावधान रहें.
10. मकर राशिफल (Capricorn)
व्यापारिक समझौते आपके पक्ष में बनेंगे और साझेदारी के कार्यों में मजबूती आएगी. उद्योग व व्यापार में उचित अवसर बने रहेंगे और आप अपनी योजनाओं को मूर्तरूप दे पाएंगे. कार्यव्यवस्था बेहतर होने से करियर में स्थायित्व आएगा और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.
11. कुंभ राशिफल (Aquarius)
कामकाज में कड़ा अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें. पेशेवरों और सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाएं, लेकिन किसी के बहकावे में आने से बचें. सेवाक्षेत्र में परिणाम धीरे-धीरे संवरेंगे, इसलिए जल्दबाजी या उतावली न करें. व्यापार में रूटीन कार्यों को सुधारने पर जोर दें.
12. मीन राशिफल (Pisces)
करियर में आपकी कार्यगति बेहतर बनी रहेगी और पेशेवरों को मार्केट से आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. व्यापार में मनमुताबिक लाभ संवरेगा और उपलब्ध अवसरों को भुनाने में आप सफल रहेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ें, समाज और कार्यक्षेत्र में आपका पद-प्रभाव और साख बढ़ेगी.