व्यावसायिक कार्यों को पूरे करने की कोशिश बढ़ाएंगे. करियर कारोबार में इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. सबका सहयोग समर्पण बनाए रखेंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. शासन की योजनाओं में अपेक्षित सफलता पाएंगे. पैतृक मामलों में रुचि बढ़ेगी. बड़ों का सहयोग रहेगा. लिखापढ़ी में सहज बने रहेंगे. सक्रियता व सूझबूझ से काम लेंगे. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा. परिवार से करीबी बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में समय देंगे. स्पर्धा का भाव रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- कार्य़क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा. वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे. लेनदेन में गति आएगी. अपेक्षित वृद्धि होगी. मेलजोल व संवाद बढ़ाएंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक लाभ में वृद्धि का प्रयास बढ़ाएंगे. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. पद प्रभाव और सम्मान का स्तर संवरेगा.
प्रेम मैत्री- प्रेम स्नेह से जीवन बिताएंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहेंगे. भेंट मुलाकात के अवसर बनेंगे. परिवार से संबंध बेहतर रहेंगे. रिश्ते सुखकर रहेंगे. व्यवहारिक पक्ष मजबूत होगा. प्रियजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. आपसी तालमेल बढ़ेगा. पारिवारिक विषयों में सुधार आएगा.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व बल पाएगा. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मनोबल बढ़ेगा. सहभागिता और संतुलन बढ़ाएंगे.
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली देवी मां दुर्गाजी की पूजा और वंदना करें. मिष्ठान्न एवं श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. तेजी रखें.
शुभ अंक : 2, 3, 6 और 9
शुभ रंग : रेड रोज