Aries/Mesh rashi, Aaj Ka Rashifal- सभी से संपर्क संवाद और जुड़ाव बनाने का प्रयास रखेंगे. कार्य व्यापार में प्रभाव बना रहेगा. व्यक्तिगत सफलताओं को बढ़ावा मिलेगा. विभिन्न मोर्चों पर सक्रियता बनाए रहेंगे. प्रमुख कार्य गति लेंगे. प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. भेंट मुलाकात आगे रहेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. कला कौशल संवरेगा. अवसरों का लाभ उठाएंगे. संकोच दूर होगा. स्वजनों के संग भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. मामले लंबित रखने से बचें. अनुकूलता बनी रहेगी.
धन लाभ - महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. करियर कारोबार में उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. निजी प्रदर्शन बेहतर होगा. पेशेवरों की मदद मिलेगी. आय अच्छी रहेगी. कामकाज संवार पाएगा. विभिन्न मामले हल होंगे. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. सूझबूझ से कार्य सधेंगे. वाणिज्य व्यवसाय में वृद्धि होगी. सफलता प्रतिशत बढ़ेगा. सहयोग समर्थन बना रहेगा. समझ बढ़ेगी. तेजी रखेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रियजनों के साथ स्मरणीय समय बिताएंगे. परस्पर भरोसा बढे़गा. मित्रगण पक्ष में रहेंगे. भावनात्मकता को बल मिलेगा. फोकस रखेंगे. संकोच हटेगा. मन के मामले संवरेंगे. प्रेम प्रसंगों में सकारात्मकता रहेगी. रिश्ते संवार पर रहेंगे. भेंटवार्ता में सफल होंगे. संबंधों में मधुरता रहेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- चर्चा में प्रभावी रहेंगे. व्यवस्था बनाए रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. आकर्षण बना रहेगा. वाणी व्यवहार में सजग रहेंगे. कार्यक्षमता बढ़ेगी. उत्साह मनोबल बढ़ेगा.
शुभ अंक : 1 3 और 9
शुभ रंग : चेरी कलर
आज का उपाय : देवी मां के दर्शन एवं वंदना पूजा करें. श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें. बड़ों की सुनें. अनुशासित रहें.