कुंभ: Reverse of fool
कार्यक्षेत्र: आज कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ बनेगी। पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे परन्तु आपकी तरफ़ से निरंतर महनत की ज़रूरत है । ऑफिस में अच्छे पद की प्राप्ति होगी और उन्नति दिखाई दे रही है। आज आप किसी नए क्षेत्र में नौकरी का ऑफर स्वीकार कर सकते हैं। खेल कूद में रूचि रखने के कारण आप उसे अपना करियर बनाने के बारे में भी सोच सकते है। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। आज किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचें अन्यथा बाद विवाद होने की सम्भावना अधिक बनती है ।
आर्थिक: आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार के नए क्षेत्र में फैलने से आमदनी के रास्ते खुलेंगे।आज उधारी लेने या देने से बचें। लोहे के व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। किसी नए कार्य में पैसा लगाने से पहले एक बार फिर से अच्छी तरह सोच विचार कर लें ।
पारिवारिक: घर परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनते नज़र आ रहे है जिसमें आपकी भागीदारी रहेगी।परिवार के साथ लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। इसकी वजह से आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। रिश्तेदारों से आपका तालमेल बेहतर होगा। किसी वजह से रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी और नजदीकी रिश्तेदारों के घर आना जाना शुरू हो सकता है।
प्रेम सम्बन्ध: पति पत्नी के बीच यह समय थोड़ा कष्टकारी हो सकता है।पुरानी बातों को भूलने की कोशिश करें ।दाम्पत्य जीवन में म चल रहे कोर्ट केस में अभी वक़्त लग सकता है ।लव मेट के बीच स्थिति में सुधार हो सकता है , कई दिनो से अगर बातचीत नहीं है तो आज आपका पार्ट्नर फ़ोन कर सकता है ।
स्वस्थ्य: पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। इस समय स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा। समय से सोने और जागने की आदत डालें। पौष्टिक भोजन करें और तली भुनी चीजों से परहेज करें। पेट की किसी समस्या को नजरअंदाज नहीं करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
उपाय: शाम के समय कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करें ।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक: 4