मेष राशि
भाग्य का सपोर्ट मिलेगा. प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा. आपका मान-यश और बढ़ेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. सेहत ठीक रहेगी. व्यापार में स्थिति अच्छी होगी.
जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- किसी मंदिर में मिसरी दान करें
वृष राशि
नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी. धन लाभ का योग है. यात्रा के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा. जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं
मिथुन राशि
धन लाभ के रास्ते बनेंगे. मित्रों से मदद मिलेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कोर्ट केस में सफलता मिलेगी. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. व्यापार से जुड़े फैसले सावधानी से करें.
जरूरी टिप-जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें
कर्क राशि
अपने खर्चों को कंट्रोल करें. लोगों से उलझने से बचें. कहीं से शुभ समाचार मिलेगा. मित्रों की मदद से काम बनेंगे. क्रोध से बचना होगा. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- इगो से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- किसी गरीब को भोजन का दान करें
सिंह राशि
योजना बना कर काम करें. आपके खर्चे बढ़ेंगे. सेहत के मामले में ध्यान दें. संतान को लेकर चिंता रहेगी. हर काम सावधानी से करें. व्यापार में ज्यादा निवेश न करें.
जरूरी टिप- अहंकार से बचें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं
कन्या राशि
घर परिवार पर ध्यान देना होगा. प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे. मन की परेशानियां दूर होंगी. रिश्ते मजबूत होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यापार में तेजी आएगी.
जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- बादमी
उपाय- भगवान विष्णु की आरती करें
तुला राशि
आपका पराक्रम और बढ़ेगा. मित्रों से मदद मिलेगी. लोगों से विवाद हो सकता है सावधान रहें. छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. सेहत के मामले में सावधान रहना होगा. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- विनम्रता से बोलें
शुभ रंग- सिल्वर कलर
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें
वृश्चिक राशि
वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें. मित्रों की सहायता से काम बनेगा. रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे. पैसों से जुड़ा फैसला सोच समझ कर करें. अपनी सेहत का ख्याल रखें. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.
जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- मरून
उपाय-किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें
धनु राशि
भाग्य का सपोर्ट मिलेगा. कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी. ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी. संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. यात्रा से लाभ होगा. व्यापार में हर काम सावधनी से करें.
जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- पीला
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं
मकर राशि
अचानक कोई अच्छी खबर मिलेगी. खर्चों में बढ़ोतरी होगी
मन में टेंशन ना पालें. पुरानी योजनाओं पर फिर से काम शुरु होगा. अपनी सोच को पॉजिटिव रख कर फैसला करना होगा. व्यापार में लाभ के लिए प्रयास तेज करना होगा.
जरूरी टिप- नेगेटिविटी से बचें
शुभ रंग- हल्का नीला
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें
कुंभ राशि
धन की स्थिति में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में ध्यान देना होगा
भाग्य का साथ मिलेगा. नई नौकरी का ऑफर मिलेगा. परिवार के सहयोग से काम बनेंगे. व्यापार में हानि हो सकती है.
जरूरी टिप- इगो से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- किसी मंदिर में सुगंधित धूप दान करें
मीन राशि
पूरे आत्मविश्वास से कार करने का दिन है. धन लाभ का योग है
करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे. मित्रों की सलाह से फैसले करें लाभ होगा. अपने आत्मविश्वास को और बढ़ाना होगा. व्यापार में निवेश से फायदा होगा.
जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- पीला
उपाय- भगवान विष्णु की आरती करें
आज का उपाय
यदि रिश्तेदारों से मतभेद रहता है तो प्रतिदिन भगवान कृष्ण की पूजा करें. मिसरी और तुलसी दल अर्पित करें. भगवान कृष्ण की आरती करें. भगवान कृष्ण के किसी एक मंत्र का जाप करें. हर गुरुवार के दिन खिचड़ी का प्रसाद 11 गरीबों को बांटें.