मेष
रुके हुए काम पूरे करने का दिन है. धर्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी
लोगों से मतभेद दूर होंगे. फैसले करने में देरी ना करें. लंबी दूर की यात्रा आज ना करें. व्यापार में हर काम सावधानी से करें.
जरूरी टिप- नेगेटिविटी से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- शिवजी को जल अर्पित करें
वृष
भाग्य का सपोर्ट मिलेगा. वाणी में विनम्रता रखने से लाभ होगा. धन कमाने के लिए प्रयास बढ़ाना होगा. आपकी सकारात्मक सोच. तरक्की कराएगी. सेहत का ख्याल रखें. व्यापार में फायदे के अवसर मिलेंगे.
जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- मां दुर्गा की आरती करें
मिथुन
नेतृत्व क्षमता आपकी बढ़ेगी. सेहत का ख्याल रखना होगा. लंबी दूर की यात्रा ना करें. करियर के मामले में जल्दबाजी ना दिखाएं. मित्रों की सहायता से लाभ होगा. व्यापार में नुकसान संभालना होगा.
जरूरी टिप- इगो से बचें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- पूरे शिव परिवार का जल से अभिषेक करें
कर्क
करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. परिवार से संबंधित काम बनेंगे. धन लाभ के लिए अपनी कोशिशों को बढ़ाना होगा. पैसा बचाने की आदत बनानी होगी. घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह से फैसले करें लाभ होगा. व्यापार में जल्दबाजी में निवेश ना करें.
जरूरी टिप- उतावलेपन से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- ऊं नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें
सिंह
योजना बनाकर काम करने से लाभ होगा. सरकार से संबंधित काम बनेंगे. संतान से सुख मिलेगा. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. सेहत का ख्याल रखें. व्यापार धन की स्थिति बेहतर होगी.
जरूरी टिप- इगो से बचें
शुभ रंग- मरून
उपाय- शिवजी को जल अर्पित करें
कन्या
धन लाभ के रास्ते बनेंगे. अपने काम तेजी से करने का समय है. कोर्ट केस में सफलता मिलेगी. परिवार से सपोर्ट मिलेगा. लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.
जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- गेरुआ
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं
तुला
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी. ऑफिर में काम को लेकर व्यस्त रहेंगे. उधार लेन-देने से बचें. व्यापार में और समय लगाना होगा.
जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें
वृश्चिक
करियर से संबंधित काम सफल होंगे. शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा. विदेश से संबंधित काम बनेंगे. पैसों से जुड़ा फैसला सोच. समझ कर करें. अपनी सेहत का ख्याल रखें. व्यापार में लाभ होगा.
जरूरी टिप- नेगेटिव विचारों से बचें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय-ऊं नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें
धनु
मानसिक तनाव दूर होगा. अपने काम पर ध्यान देने का समय है. स्वभाव में विनम्रता रखने से लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद मिलेगी. रोग परेशान कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित काम में सफलता मिलेगी.
जरूरी टिप- झगड़े से बचें
शुभ रंग- हल्का पीला
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं
मकर
धन लाभ का योग है. सरकार से संबंधित काम बनेंगे. पुरानी योजनाओं पर फिर से काम शुरु होगा. अपनी सोच को पॉजिटिव रख कर फैसला करना होगा. सेहत का ख्याल रखना होगा. व्यापार में और समय लगाना होगा.
जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- भूरा
उपाय-शिवजी को जल चढ़ाएं
कुंभ
कोई अच्छी खबर मिलेगी. आपका सम्मान बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास बढ़ाना होगा. परिवार के सहयोग से काम बनेंगे. नकारात्मक सोच से बचना होगा. व्यापार में हर काम सावधानी से करें.
जरूरी टिप- खर्चों को कंट्रोल करें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं
मीन
तेजी से काम करने का दिन है. धन लाभ के लिए प्रयास बढ़ाना होगा. अपने समय का और अच्छे से प्रयोग करें. नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. अपनी सेहत का ख्याल रखें. व्यापार में लाभ का योग बन रहा है.
जरूरी टिप- गुस्से से बचें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- पूरे शिव परिवार का जल से अभिषेक करें
आज का उपाय
प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें. प्रतिदिन शिवजी की पूजा करें. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. सफेद रंग के कपड़े ज्यादा पहनें. गुरुवार के दिन व्रत रखें.