scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 4 जुलाई 2026: मेष राशि वालों के बिजनेस में आएगा बड़ा उछाल, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 4 जुलाई 2026, Horoscope Today: मन प्रसन्न रहेगा और आप लोगों के साथ मिलनसार रहेंगे. अचानक किसी बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है. लोगों से बातचीत करते समय अपनी भाषा पर संयम रखें.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपके जीवन में चल रहा मानसिक तनाव आज कम होता नजर आएगा, जिससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से संबंधित आपके जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें गति आएगी और सफलता मिलने की पूरी संभावना है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे. आज आप अपने रिश्तेदारों से मिल सकते हैं, जिससे संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. सुख-सुविधाओं की प्राप्ति का योग है. व्यापार में आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी.

जरूरी टिप: आज कम बोलें और अपनी ऊर्जा बचाकर रखें.

शुभ रंग: सफेद.

उपाय: किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को फल दान करें.

वृष राशि (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सकारात्मक है. आज आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे. किसी लंबी या छोटी यात्रा का योग है, जो आपको लाभ प्रदान करेगी. रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. आपके शत्रु आज परास्त होंगे और आप पर हावी नहीं हो पाएंगे. व्यापार में हर काम संभल कर करें, जल्दबाजी से बचें.

जरूरी टिप: आज हर कदम पर सावधान रहें.

शुभ रंग: सिल्वर कलर.

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज कोई अचानक शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर में खुशहाली का माहौल रहेगा. यदि आप लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उपयुक्त है. आज आपके खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें. हालांकि, जीवन में सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी. सेहत के मामले में आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे. व्यापार के क्षेत्र में आपके रुके हुए काम आज सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे.

Advertisement

जरूरी टिप: धैर्य बनाए रखें, परिणाम आपके पक्ष में होंगे.

शुभ रंग: हल्का हरा.

उपाय: किसी गरीब को भोजन कराएं.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज धन लाभ के प्रबल योग बने हुए हैं. मन में चंचलता अधिक रह सकती है, जिसे काबू में रखने की आवश्यकता है. जो काम काफी समय से रुके हुए थे, आज उनके पूरा होने की राह खुलेगी. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी के बहकावे में न आएं. अपने परिवार के बड़ों की सलाह को इग्नोर न करें, क्योंकि उनकी बातें आपके काम आएंगी. व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन लाभप्रद है.

जरूरी टिप: अहंकार (इगो) से बचें.

शुभ रंग: क्रीम.

उपाय: किसी गरीब को आटे का दान करें.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मित्रों के साथ विचार-विमर्श करने वाला रहेगा. आज अचानक धन प्राप्ति का योग है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा. मन से नकारात्मक विचार दूर होंगे और आप नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे. बस एक बात का ध्यान रखें, अपनी इगो को कहीं भी बीच में न आने दें. व्यापार में निवेश का लाभ मिल सकता है.

जरूरी टिप: अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.

Advertisement

शुभ रंग: हल्का लाल.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आज कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है. यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लेन-देन कर रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है. करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे समाज में आपका यश और बढ़ेगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें, खासकर अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें ताकि पाचन संबंधी समस्या न हो. व्यापार में आ रही पुरानी रुकावटें आज दूर होती दिख रही हैं.

जरूरी टिप: अपनी वाणी पर संयम रखें.

शुभ रंग: हरा.

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आज आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. मन प्रसन्न रहेगा और आप लोगों के साथ मिलनसार रहेंगे. अचानक किसी बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है. लोगों से बातचीत करते समय अपनी भाषा पर संयम रखें. व्यापार में आज लाभ के अच्छे अवसर दिख रहे हैं.

जरूरी टिप: किसी भी कार्य में जल्दबाजी न दिखाएं.

शुभ रंग: सफेद.

उपाय: पक्षियों को दाना डालें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा है. सबसे पहले अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पाएं. लंबी दूरी की यात्रा से बचें, यदि बहुत जरूरी न हो. किसी से छोटी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए विवादों से दूर रहें. सेहत पर ध्यान देना आज बहुत जरूरी है. घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह से ही कोई फैसला लें. विदेश से संबंधित व्यापार में आज अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है.

Advertisement

जरूरी टिप: हर मामले में सावधान रहें.

शुभ रंग: हल्का लाल.

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनके साथ समय अच्छा बीतेगा. समाज में आपका मान-यश बढ़ेगा. अपने से छोटों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करें और उन्हें खुश रखने का प्रयास करें. अपनी सेहत का ध्यान रखें. व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं.

जरूरी टिप: क्रोध पर नियंत्रण रखें.

शुभ रंग: हल्का पीला.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व निखारने वाला रहेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी. संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिल सकती है. आज आपके मन मुताबिक काम पूरे होंगे. बस आलस्य से बचें, किसी भी काम को टालना आज आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है. व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है.

जरूरी टिप: अहंकार (इगो) से दूरी बनाकर रखें.

शुभ रंग: आसमानी.

उपाय: हनुमान जी की आरती करें.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. परिवार में चल रही परेशानियां आज दूर हो सकती हैं. आप आज अपने जीवन के अहम फैसले कर सकते हैं. अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों पर आज धन खर्च होगा. यात्रा से लाभ का योग है, जो आपको नई राह दिखा सकता है. व्यापार में आज आपकी स्थिति और अधिक मजबूत होगी.

Advertisement

जरूरी टिप: धैर्य के साथ आगे बढ़ें.

शुभ रंग: क्रीम.

उपाय: किसी मंदिर में सुगंधित धूप का दान करें.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धैर्य की परीक्षा लेने वाला है. जल्दबाजी में कोई भी गलत निर्णय न लें. आज का दिन शांति से काम पूरा करने का है. धन की प्राप्ति के लिए आपको कोशिशें और तेज करनी होंगी. मित्रों की सलाह को महत्व दें, इससे आपको लाभ होगा. अपनी सेहत का ख्याल रखें. व्यापार में आज जोखिम लेने से बचें, नुकसान हो सकता है.

जरूरी टिप: क्रोध से बचें.

शुभ रंग: भूरा.

उपाय: किसी गरीब को फल दान करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement