scorecardresearch
 

Vastu Tips: फकीर को भी रईस बना देता है घर की इस दिशा में रखा मनीप्लांट, बस ये 4 गलतियां न करें

मनीप्लांट घर में रखा जाने वाला सबसे कॉमन इंडोर प्लांट है. यह सुंदरता के साथ सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनीप्लांट को घर में रखने से धन का प्रवाह बढ़ता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है. लेकिन इसे घर में रखने के कुछ विशेष नियम भी होते हैं.

Advertisement
X
 मनीप्लांट का पौधा होने से धन की आवक अच्छी रहती है. (Photo: ITG)
मनीप्लांट का पौधा होने से धन की आवक अच्छी रहती है. (Photo: ITG)

पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के संचार को भी बढ़ावा देते हैं. आपने देखा होगा कि बहुत से लोग अपने घर में इंडोर प्लांट जरूर रखते हैं. इनमें भी मनीप्लांट का पौधा सबसे कॉमन है. ये लगभग हर घर में आपको देखने को मिल जाएगा. वास्तु में मनीप्लांट के पौधे का बड़ा महत्व बताया गया है. कहते हैं कि घर में मनीप्लांट का पौधा होने से धन की आवक अच्छी रहती है. खुशहाली और सुख-संपन्नता को कभी किसी की बुरी नजर नहीं लगती है. हालांकि इस पौधे को रखने के कुछ खास नियम भी होते हैं. आइए जानते हैं.

किन जगहों पर नहीं रखना चाहिए मनीप्लांट?
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनीप्लांट का पौधा कभी नहीं रखना चाहिए. इस दिशा का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है. जबकि मनीप्लांट को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. और ज्योतिष में बृहस्पति और शुक्र को परस्पर विरोधी ग्रह माना जाता है. या यूं कहें कि ये दोनों ग्रह एक दूसरे शत्रु हैं. इसलिए इस दिशा में कभी मनीप्लांट न रखें.

इसके अलावा, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनीप्लांट नहीं रखना चाहिए. इस दिशा में रखा मनीप्लांट भी घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और दुख-मुसीबतों को दावत देता है.

घर की पूर्व और पश्चिम दिशा में भी मनीप्लांट लगाना अच्छा नहीं माना जाता. कहते हैं कि इन दिशाओं में रखा मनीप्लांट बेजवह के खर्चों में इजाफा कराता है. घर की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ता है. परिवार के सदस्यों आपसी मतभेद पैदा करता है. ऐसे घरों में आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना भी मुश्किल हो जाता है.

Advertisement

किस दिशा में लगाएं मनीप्लांट?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनीप्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इस दिशा को अग्नि कोण भी कहा जाता है. इस दिशा का संबंध शुक्र ग्रह से है और इसके अधिपति भगवान गणेश हैं. मान्यता है कि इस दिशा में मनीप्लांट रखने से घर में सुख-समृद्धि और धनधान्य का प्रवाह अच्छा रहता है. आर्थिक मोर्चे पर व्यक्ति को जबरदस्त लाभ मिलते हैं.

मनीप्लांट रखते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- यह पौधा कभी सूखना नहीं चाहिए. यदि इसके पत्ते सूखने लगें तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए.

- इस पौधे को समय-समय पर पानी देना भी जरूरी है ताकि यह स्वस्थ बना रहे.

- मनीप्लांट तेजी से बढ़ने वाला पौधा होता है, इसलिए ध्यान रखें कि इसकी बेल नीचे जमीन की ओर न लटकने पाए.

- इसकी बेल और पत्तियां ऊपर की ओर बढ़ती रहें तो इसे शुभ माना जाता है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement