scorecardresearch
 

Vakri Shani 2026: 27 जुलाई से शनि वक्री, साढ़ेसाती झेल रही मेष-कुंभ-मीन पर कैसा होगा असर?

27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होने वाले हैं. इस वक्त शनि मीन राशि में मौजूद हैं और मेष, कुंभ व मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि साढ़ेसाती के प्रभाव में चल रही इन राशियों पर वक्री शनि कैसा प्रभाव डालेंगे.

Advertisement
X
जानें, शनि की साढ़ेसाती झेल रहीं राशियों को कैसा फल देंगे वक्री शनि. (Photo: ITG)
जानें, शनि की साढ़ेसाती झेल रहीं राशियों को कैसा फल देंगे वक्री शनि. (Photo: ITG)

शनि देव 27 जुलाई को मीन राशि में वक्री होंगे और उनकी उल्टी चाल शुरू हो जाएगी. शनि 11 दिसंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे. इस वक्त शनि मीन राशि में मौजूद हैं और मेष, कुंभ व मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि साढ़ेसाती के प्रभाव में चल रही इन राशियों पर वक्री शनि कैसा प्रभाव डालेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं.

मेष राशि
मेष राशि पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. ऐसे में शनि की वक्री चाल इस राशि के जातकों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकती है. कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. काम का दबाव बढ़ने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. पहले से चल रहे कार्यों में भी रुकावट आने की आशंका रहेगी. वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है. इस दौरान धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है. इस दौरान आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. निवेश से बचने की सलाह दी गई है क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है. करियर के मोर्चे पर भी समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है. एकाग्रता में कमी का असर कामकाज पर पड़ सकता है. रिश्तों में भी सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए अपनों के साथ बेहतर तालमेल रखना आवश्यक होगा.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, जिसे सबसे अधिक कष्टकारी माना जाता है. शनि की वक्री चाल के दौरान पेशेवर जीवन में बाधाएं आ सकती हैं. लंबे समय से जिन कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत की जा रही है, उनमें अपेक्षित सफलता मिलने में कठिनाई हो सकती है. मानसिक तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है. दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ दूरी या मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे समय में धैर्य और अनुशासन बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा.

राहत के लिए करें यह उपाय
यदि शनि की वक्री चाल के दौरान परेशानियां अधिक महसूस हों तो शनिवार के दिन विशेष उपाय करने की सलाह दी गई है. प्रत्येक शनिवार "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र की तीन माला का जाप करें. शनिवार की शाम पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें. यह उपाय मानसिक मजबूती और सकारात्मकता बनाए रखने में सहायक माना गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement