Surya Shukra Pratiyuti Yog: ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन और मेहनत से जुड़े हैं. आज यानी 4 अक्टूबर 2026 को सूर्य और वक्री शनि एक-दूसरे से 180 डिग्री पर रहेंगे. सूर्य इस समय कन्या राशि में हैं, जबकि शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं. दोनों ग्रहों की यह आमने-सामने की स्थिति प्रतियुति दृष्टि योग बना रही है.
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य और शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए खास तौर पर लाभकारी हो सकती है. नौकरी, कारोबार, आमदनी और पुराने मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं. हालांकि, सूर्य और शनि के बीच संबंध को चुनौतीपूर्ण भी माना जाता है, इसलिए कुछ मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.
आज शाम बनेगा खास योग
द्रिक पंचांग के अनुसार, 4 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 56 मिनट पर सूर्य और शनि 180 डिग्री पर होंगे. सूर्य कन्या राशि में और वक्री शनि मीन राशि में मौजूद हैं. यही स्थिति प्रतियुति योग का निर्माण करेगी.
इस योग का प्रभाव केवल आर्थिक मामलों तक सीमित नहीं माना जाता. करियर, पारिवारिक जिम्मेदारियों, संपत्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों पर भी इसका असर पड़ सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने के साथ तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आगे बढ़ सकता है.
कारोबार करने वालों को भी नए अवसर मिल सकते हैं. आमदनी के स्रोत बढ़ाने की कोशिश सफल हो सकती है. हालांकि, किसी भी बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा.
कन्या राशि
सूर्य इस समय कन्या राशि में हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय खास रह सकता है. कामकाज में आपकी मेहनत और क्षमता की तारीफ हो सकती है.
नौकरी करने वालों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. पुराने तनाव कम होने और किसी रुके हुए काम के पूरा होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए सूर्य की स्थिति इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है. प्रतियुति योग के प्रभाव से कामकाज में आ रही अड़चनें कम हो सकती हैं.
कारोबार में लाभ के नए मौके मिल सकते हैं. समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के योग बन सकते हैं. अगर कोई बड़ा फैसला लेने की योजना है तो वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह योग पारिवारिक और मानसिक स्तर पर राहत दे सकता है. लंबे समय से चल रहे किसी विवाद या तनाव का समाधान निकल सकता है.
करियर में भी स्थिरता आने के संकेत हैं. नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है. आमदनी को लेकर भी स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है.
सूर्य-शनि के योग में इन बातों का रखें ध्यान
सूर्य और शनि दोनों प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं, इसलिए इस दौरान अहंकार और जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद करने के बजाय बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करें. आर्थिक मामलों में भी बिना जांच-पड़ताल के बड़ा जोखिम लेने से बचें.