scorecardresearch
 

Singh Rashi vs Lagna: पैसा नहीं पावर की भूख! सिंह लग्न और सिंह राशि के जातकों में होता है ये बड़ा फर्क

अग्नि तत्व और ग्रहों के राजा सूर्य की राशि होने के कारण सिंह राशि के लोग सामान्यतः आत्मविश्वासी, सम्मान प्रिय और लीडरशिप क्वालिटी वाले होते हैं. इनमें अपनी पहचान बनाने की तीव्र इच्छा होती है और ये किसी भी परिस्थिति में पीछे हटना पसंद नहीं करते हैं.

Advertisement
X
सिंह राशि और सिंह लग्न दोनों ही लोग बड़ी सोच रखते हैं और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करते हैं. (Photo: ITG)
सिंह राशि और सिंह लग्न दोनों ही लोग बड़ी सोच रखते हैं और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करते हैं. (Photo: ITG)

क्या आपको भी लगता है कि सिंह राशि और सिंह लग्न के जातकों का जीवन एक जैसा होता है. दोनों को एक जैसे परिणाम मिलते हैं और उनका स्वभाव एक जैसा रहता है? आपका ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है. सिंह राशि और सिंह लग्न के जातकों में कुछ बुनियादी अंतर होते हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

सिंह राशि उन लोगों की होती है जिनके जन्म के समय चंद्रमा सिंह राशि में स्थित होता है. यह व्यक्ति के आंतरिक स्वभाव, भावनात्मक प्रतिक्रिया और मूल प्रवृत्तियों को दर्शाती है. अग्नि तत्व और ग्रहों के राजा सूर्य की राशि होने के कारण सिंह राशि के लोग सामान्यतः आत्मविश्वासी, सम्मान प्रिय और लीडरशिप क्वालिटी वाले होते हैं. इनमें अपनी पहचान बनाने की तीव्र इच्छा होती है और ये किसी भी परिस्थिति में पीछे हटना पसंद नहीं करते हैं. हालांकि कभी-कभी इनमें अत्यधिक आत्मसम्मान और जिद्दी स्वभाव भी देखने को मिल सकता है.

वहीं सिंह लग्न उस स्थिति को कहा जाता है, जब जन्म के समय पूर्वी क्षितिज पर सिंह राशि उदित हो रही होती है. यह व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व, शारीरिक बनावट, सामाजिक छवि और जीवन की घटनाओं को प्रभावित करता है. सिंह लग्न वाले लोग प्रभावशाली, आकर्षक, स्वाभिमानी और अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं. ये लोग पैसे से ज्यादा पावर की चाहत रखते हैं. ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होते हैं और अक्सर चर्चा में रहना ज्यादा पसंद करते हैं.

Advertisement

सिंह राशि और सिंह लग्न वालों में अंतर
अंतर की बात करें तो सिंह राशि व्यक्ति की आंतरिक भावनाओं और मानसिक स्थिति को दर्शाती है. इनका व्यक्ति भीतर से आत्मसम्मान और पहचान की भावना रखता है. सिंह राशि वाले लोग भावनात्मक रूप से सम्मान की अपेक्षा रखते हैं. सराहना मिलने पर इनका उत्साह बढ़ता है. जबकि सिंह लग्न बाहरी व्यक्तित्व और जीवन के अनुभवों को आकार देता है. इनकी आंखें गोल और शरीर गठीला होता है. ये लोग अपने कार्यों और व्यक्तित्व के माध्यम से नेतृत्व स्थापित करने में विश्वास रखते हैं. इनमें आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता अधिक स्पष्ट दिखाई देती है.

सिंह राशि और सिंह लग्न वालों में समानता
समानता की दृष्टि से देखें तो दोनों ही आत्मविश्वासी, साहसी और नेतृत्व क्षमता से युक्त होते हैं. ये लोग जीवन में बड़ी सोच रखते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करते हैं. सिंह राशि और सिंह लग्न दोनों में ही गरिमा, स्वाभिमान और प्रभावशाली व्यक्तित्व की विशेषता समान रूप से पाई जाती है. यदि किसी व्यक्ति की राशि और लग्न दोनों सिंह हों तो उसका व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली और नेतृत्वकारी हो सकता है. ऐसे लोग समाज में जल्दी पहचान बना लेते हैं और नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे रहते हैं. यदि राशि और लग्न अलग हों तो व्यक्ति के आंतरिक और बाहरी व्यवहार में अंतर देखने को मिलता है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement