होर्मुज क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के कुछ ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है. वहीं ईरान ने इन हमलों की आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के विपरीत बताया है. घटनाक्रम के बाद पूरे पश्चिम एशिया में हालात पर वैश्विक नजर बनी हुई है.