scorecardresearch
 

Saraswati Yog 2026: बुध गोचर से कल बनेगा सरस्वती राजयोग, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा बंपर पैसा!

Saraswati Yog 2026: मई 2026 का आखिरी हफ्ता ज्योतिषीय नजरिए से बेहद खास होने जा रहा है. 29 मई को बुध के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही गुरु और शुक्र के साथ मिलकर 'सरस्वती योग' का दुर्लभ महासंयोग बनेगा. जिससे कई राशियों की किस्मत पलटेगी. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

Advertisement
X
बुध गोचर से बनेगा ये दुर्लभ संयोग (Photo: ITG)
बुध गोचर से बनेगा ये दुर्लभ संयोग (Photo: ITG)

Saraswati Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और उनकी युति का विशेष महत्व होता है. मई महीना का आखिरी हफ्ता बहुत ही दुर्लभ और शुभ रहने वाला है. दरअसल, 29 मई 2026 को बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि मिथुन राशि में शुक्र और देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं. ऐसे में 29 मई को जैसे ही बुध का गोचर मिथुन राशि में होगा, वहां बुध, शुक्र और गुरु की त्रियुति (तीन ग्रहों का मिलन) हो जाएगी. इन तीनों अत्यंत शुभ ग्रहों के एक साथ आने से सरस्वती योग का महासंयोग बनने जा रहा है.

क्या होता है सरस्वती योग?

ज्योतिष गणना के अनुसार, जब ज्ञान के देवगुरु बृहस्पति, बुद्धि व तार्किक क्षमता के स्वामी बुध और रचनात्मकता व कला के कारक शुक्र एक साथ एक ही राशि में आते हैं, तो सरस्वती योग' का निर्माण होता है. यह योग ज्ञान, शिक्षा, कला, संगीत, लेखन और संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. इस महासंयोग के प्रभाव से लोगों की निर्णय क्षमता, वाणी और बौद्धिक कौशल में जबरदस्त निखार देखने को मिलता है.

वृषभ राशि (Taurus)- बंपर धन लाभ

आपकी राशि के दूसरे यानी धन भाव में यह युति हो रही है, जो आर्थिक मामलों के लिए बेहद शुभ है. धन कमाने और बचत करने में आप सफल रहेंगे. अचानक कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ या पैतृक संपत्ति मिल सकती है. आपकी वाणी में जबरदस्त आकर्षण रहेगा, जिससे आप बिजनेस डील या अटके हुए काम चुटकियों में निकाल लेंगे.

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)- सबसे बड़े विनर

यह महासंयोग आपकी ही राशि के लग्न (प्रथम) भाव में बनने जा रहा है, इसलिए इसके सबसे मुख्य लाभार्थी आप ही हैं. आपके व्यक्तित्व में चार चांद लग जाएंगे. समाज और कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा. आपकी बुद्धिमानी और तार्किक क्षमता का लोहा हर कोई मानेगा. शिक्षा, लेखन या मीडिया से जुड़े हैं, तो कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)- आय में भारी बढ़ोतरी

आपकी राशि के 11वें भाव में सरस्वती योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में इच्छा पूर्ति का भाव कहा जाता है. आपकी आमदनी के नए और स्थायी स्रोत खुलेंगे. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद मुनाफा देने वाला साबित होगा. दोस्तों और बड़े भाइयों का सहयोग करियर चमकाएगा.

कन्या राशि (Virgo)- करियर में बड़ा उछाल

आपके 10वें भाव यानी कर्म और बिजनेस के भाव में बुध, शुक्र और गुरु की युति होने जा रही है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाही जगह ट्रांसफर की खुशखबरी मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. बिजनेस में कोई नई और बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे व्यापार का विस्तार होगा.

Advertisement

तुला राशि (Libra) - भाग्य का पूरा साथ

यह सरस्वती योग आपकी राशि के 9वें भाव यानी भाग्य स्थान पर होने जा रही है. अब तक आपके जो काम किस्मत का साथ न मिलने के कारण अटक रहे थे, वे तेजी से पूरे होने लगेंगे. लंबी दूरी की या धार्मिक यात्राएं लाभकारी रहेंगी. उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों का सपना इस दौरान पूरा हो सकता है.

धनु राशि (Sagittarius) - बिजनेस और पार्टनरशिप में तरक्की

यह योग आपकी राशि के 7वें भाव (साझेदारी और वैवाहिक जीवन) में बन रहा है. यदि आप पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सोने पर सुहागा है. नए और बड़े क्लाइंट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी के भाग्य से भी आपको धन और करियर में तरक्की हासिल होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement