scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

PM Surya Ghar Yojna: 300 यूनिट फ्री बिजली... खूब चलाएं AC-कूलर, इस स्कीम से बिल की 'नो-टेंशन'

पीएम सूर्य घर योजना को जबर्दस्त रिस्पांस
  • 1/7

गर्मी अपने कड़े तेवर दिखा रही है, लू के थपेड़ों से घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है. इस भीषण गर्मी में घरों के एसी-कूलर और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम दनादन चल रहे हैं. इस सबसे बीच लोगों के दिमाग में तगड़े बिजली बिल को लेकर चिंताएं भी हैं, लेकिन सिर्फ उन्हें, जिन्होंने अब तक सरकारी स्कीम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) का लाभ नहीं लिया है. इस स्कीम के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने वाले बिना किसी टेंशन के ठंडक का ऐहसास ले रहे हैं, क्योंकि उन्हें 300 यूनिट बिजली तो बिल्कुल फ्री में मिल रही है. (File Photo: ITG)

अब तक 26 लाख से ज्यादा घर रोशन 
  • 2/7

अब तक 26 लाख से ज्यादा घर रोशन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2024 में देशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) की शुरुआत की थी. इसकी लॉन्चिंग के समय ही सरकार ने ये भी साफ कर दिया था कि इसके तहत साल 2027 तक 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट सेट किया गया है. बीते मार्च महीने तक के सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो 26.19 लाख घरों पर Solar Panel लगाए जा चुके हैं और उनके बिजली बिल में बड़ी गिरावट आई है. (Photo: ITG)

300 यूनिट फ्री, सब्सिडी भी मोटी 
  • 3/7

300 यूनिट फ्री, सब्सिडी भी मोटी 
PM Surya Ghar Yojna अपनी शुरुआत के साथ ही पॉपुलर होने लगी थी और इसकी पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह ये है कि इसमें 300 यूनिट फ्री बिजली मिलती है. यानी बिना बिल की टेंशन से एसी, फ्रिज और कूलर जो चाहें चला सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं स्कीम के तहत अपने घर की छत पर Solar Panel लगवाने पर आने वाले कुल खर्च में सरकार की ओर से 78000 रुपये तक की सब्सिडी भी मिल जाती है. सरकार की ओर से अब तक लाभार्थियों को सब्सिडी के तौर पर 17,967.53 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
25 साल बिल की टेंशन से मुक्ति
  • 4/7

25 साल बिल की टेंशन से मुक्ति
प्रधानमंत्री Surya Ghar Yojna के तहत सिर्फ एक बार निवेश करना होता है और इसके बाद लाभार्थी 'Zero Electricity Bill' का फायदा उठा सकते हैं, वो भी 25 साल तक. दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम सूर्यधर स्कीम के तहत लगाए जाने वाले सोलर पैनल की लाइफलाइन करीब ढाई दशक मानी जाती है. इस सरकारी स्कीम में अपनी जरूरत के हिसाब से 1, 2 या फिर 3 किलोवाट का पैलन लगवा सकते हैं. (Photo: ITG)

78000 रुपये तक सब्सिडी 
  • 5/7

78000 रुपये तक सब्सिडी 
सरकार की सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ मोटी सब्सिडी का लाभ दिया जाता है. सरकारी सब्सिडी (Govt Subsidy) की बात करें, तो 0-150 यूनिट खपत के लिए 1-2 किलोवाट के सोलर पैनल इंस्टॉलेशन किया जा सकता है और इस पर 30-60 हजार रुपये की सब्सिडी मिल जाती है. वहीं 150-300 यूनिट बिजली की खपत के लिए जरूरी 3 किलोवाट या इससे ज्यादा के पैनल पर 60-78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है. (Photo: ITG)

इन राज्यों में सबसे ज्यादा पैनल
  • 6/7

इन राज्यों में सबसे ज्यादा पैनल
PMSG-MBY योजना के तहत अब तक गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा Solar Panel इंस्टाल किए गए हैं. सरकारी डेटा पर नजर डालें, तो अब गुजरात में 5,93,899, महाराष्ट्र में 4,90,489, उत्तर प्रदेश में 4,20,823, केरल में 2,09,641, राजस्थान में 1,59,566 और मध्य प्रदेश 104,458 सोलर पैनल लगाए गए हैं. (File Photo: ITG)

ऐसे करना होगा आवेदन
  • 7/7

ऐसे करना होगा आवेदन
इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए (https://pmsuryaghar.gov.in) पर जाना होगा और यहां पर 'अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर' ऑप्शन को चुनना होगा. इसके बाद राज्य-बिजली वितरण कंपनी को चुनते हुए बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करना होगा. कंज्यूमर नंबर और मोबाइल के जरिए लॉगइन करने के बाद एक फॉर्म भरकर RTS पैनल अप्लाई करना होता है. फिजिबिलिटी अप्रूवल मिलने के बाद अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल कराया जा सकता है. पैनल इंस्टालेशन के बाद प्लांट डीटेल के साथ नेट मीटर के लिए अप्लाई करना होता है और मीटर इंस्टॉल होने और DISCOM से जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होता है. इसके बाद सब्सिडी खाते में भेजी जाएगी. (Photo: PM Suryaghar)

Advertisement
Advertisement