scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

औरतों संग पार्टी करता है अरबपति बिजनेसमैन, पत्नी को नहीं ऐतराज, ट्रोलिंग पर पति बोला- गलत क्या है

ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 1/12

अरबपति बिजनेसमैन सतीश संपाल और उनकी पत्नी तबिंदा (बिंदा) को नेटफ्लिक्स के शो 'देसी ब्लिंग' से तगड़ी लाइमलाइट मिली है. सतीश और तबिंदा की लैविश लाइफस्टाइल के खूब चर्चे हुए. 

ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 2/12

सतीश और तबिंदा के पास बेशुमार दौलत है. कपल की रईसी देखकर लोगों के होश उड़ गए थे. इसके अलावा शो के दौरान दोनों की मैरिज लाइफ को लेकर भी कई सवाल उठाए गए थे, जिसका अब तबिंदा और सतीश ने जवाब दिया है. 

ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 3/12

'देसी ब्लिंग' शो में तबिंदा ने कहा था कि उनके पति सतीश अलग-अलग महिलाओं संग पार्टी करते हैं. जब तक उनके पति अलग-अलग महिलाओं संग पार्टी करते हैं तब तक उन्हें कोई ऐतराज नहीं है. लेकिन अगर उनके पति किसी एक महिला संग ही पार्टी करेंगे तब उन्हें दिक्कत होगी. 

Advertisement
ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 4/12

तबिंदा के इस बयान पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. कई लोगों ने उनपर आरोप लगाया था कि वो पति के पैसों के खातिर उन्हें दूसरी औरतों संग पार्टी करने देती हैं. उन्हें गोल्ड डिगर का टैग भी दिया गया था. 

ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 5/12

ट्रोलिंग पर अब तबिंदा और सतीश ने रिएक्ट किया है. ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे संग बातचीत में सतीश ने कहा- देसी ब्लिंग में ऐसी कई बातें थीं, जो बिंदा ने या मैंने कहीं, लेकिन लोगों ने उसका गलत मतलब निकाल लिया. 

ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 6/12

पार्टी वाली बात का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा- बिंदा ने कैमरे के सामने खुलकर कहा था कि हां, सतीश पार्टियों में जाते हैं. बिंदा ने कहा था कि अगर वो अलग-अलग लड़कियों के साथ पार्टियों में जाते हैं तो ठीक है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए कि वो हर हफ्ते एक ही लड़की के साथ दिखें. बिंदा का वो मतलब नहीं था जैसा लोगों ने निकाला.

ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 7/12

सतीश आगे बोले- आज अगर आप किसी भी क्लब या रेस्टोरेंट में जाएंगे, तो वहां लड़कियां होती हैं. ऐसा नहीं है कि वहां लड़कियां नहीं होंगी. अगर कोई 'हाय' या 'हेलो' कह रहा है या मैं किसी लड़की से बात कर रहा हूं, या वहां लोगों का एक ग्रुप है, तो उसमें गलत क्या है?

ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 8/12

'हर किसी को अपनी मर्यादा पता होनी चाहिए. लोगों ने इसे इस तरह समझ लिया जैसे मैं यह दिखाना चाह रहा था कि पार्टियों में जाना और अलग-अलग लड़कियों के साथ घूमना एक अच्छी बात है. मेरा ये मैसेज देने का कोई इरादा नहीं था.' 

ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 9/12

ताबिंदा ने कहा कि लोगों ने जिस तरह उनकी बातों का गलत मतलब निकाला, वो देखकर वो हैरान रह गईं. तबिंदा बोलीं- मुझे पार्टियों में जाना पसंद नहीं है. मुझे पार्टी में जाने के लिए कोई मजबूर भी नहीं करता. सतीश भी मुझे फोर्स नहीं करते, क्योंकि मुझे पार्टियों में जाना पसंद नहीं है. 

Advertisement
ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 10/12

'लेकिन सतीश को पार्टियां करना पसंद है. अगर कोई इंसान सुबह से रात तक काम करता है और संडे को पार्टी में जाता है, तो उसमें क्या प्रॉब्लम है? अगर उनके साथ लोगों का एक ग्रुप है और उसमें लड़कियां भी हैं, तो इसमें क्या गलत है? लड़कियों भी दोस्त हो सकती हैं. '

ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 11/12

'मेरे कहने का मतलब यही था कि अगर कोई आपके साथ ड्रिंक कर रहा है, अगर सब लोग साथ बैठे हैं और एक बोतल शेयर कर रहे हैं, तो उसमें कुछ गलत नहीं है? लेकिन अगर आप हर बार एक ही इंसान के साथ पार्टी करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका उसके साथ अफेयर चल रहा है. कोई भी पत्नी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे आप उसे 40 किलो सोना दें या 100 किलो सोना दें. मेरे कहने का यही मतलब था.'

ट्रोलिंग पर बिजनेसमैन सतीश संपाल और तबिंदा ने तोड़ी चुप्पी
  • 12/12

तबिंदा ने आगे कहा कि वो सतीश के साथ काफी सिक्योर फील करती हैं, क्योंकि सतीश उनसे कभी कुछ नहीं छिपाते. उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा है. 

(All Photos: Instagram @tabinda.sanpal)

Advertisement
Advertisement