Ravi Pradosh Vrat 2026: आज, 12 जुलाई 2026, रविवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज का दिन रवि प्रदोष व्रत का पावन संयोग लेकर आया है. रविवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत न केवल भगवान शिव का आशीर्वाद दिलाता है, बल्कि सूर्य देव की ऊर्जा से भी हमारे व्यक्तित्व में तेज और मान-सम्मान की वृद्धि करता है. यदि आप लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं या जीवन में उन्नति नहीं हो पा रही है, तो आज का दिन आपके लिए एक स्वर्णिम अवसर है. महादेव को समर्पित ये सरल लेकिन अचूक उपाय आपके जीवन की दिशा बदल सकते हैं.
शिवलिंग पर करें ये विशेष उपाय
यश और प्रतिष्ठा के लिए: आज के दिन शिवलिंग पर लाल चंदन से ओम लिख कर जल अर्पित करें. रविवार होने के कारण शिवजी पर चढ़ाया गया लाल चंदन आपके आत्म-विश्वास को बढ़ाएगा .
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए: आज प्रदोष काल (शाम का समय) में शिवलिंग पर शहद की पतली धारा चढ़ाएं. इसके बाद शुद्ध जल से अभिषेक करें. यह उपाय धन से जुड़ी रुकावटों को समाप्त करने में अत्यंत प्रभावी माना जाता है.
सुख-शांति और पारिवारिक क्लेश मिटाने के लिए: शिवलिंग पर कच्चा दूध और काले तिल अर्पित करें. साथ ही शिवजी को 11 बेलपत्र चढ़ाएं, जिन पर चंदन से श्रीराम लिखा हो. इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है , नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
शारीरिक कष्टों से मुक्ति के लिए: यदि आप या घर का कोई सदस्य अस्वस्थ है, तो आज शिवलिंग पर गंगाजल में थोड़ा सा गाय का घी मिलाकर अभिषेक करें. अभिषेक के दौरान निरंतर ओम नमः शिवाय का मानसिक जाप करते रहें.
आज के दिन का विशेष नियम
प्रदोष व्रत का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए आज प्रदोष काल (सूर्यास्त के समय) में की गई पूजा का विशेष महत्व है. शाम के समय मंदिर में एक घी का दीपक जलाकर महादेव के समक्ष अपनी प्रार्थना रखें.
सावधानी: आज के दिन सात्विक रहें, क्रोध न करें और वाणी पर संयम रखें. निर्धन व्यक्ति को कुछ मीठा दान करना आपके व्रत के प्रभाव को कई गुना बढ़ा देगा.