scorecardresearch
 

Navpancham Rajyog 2026: 25 जून को शनि-शुक्र खोलेंगे इन 4 राशियों की बंद किस्मत का ताला, बरसेगा छप्परफाड़ पैसा!

Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 25 जून 2026 को शनि और शुक्र के संयोग से बेहद शुभ नवपंचम राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. जानें मित्र ग्रहों के इस शुभ संबंध से किन 4 भाग्यशाली राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन और किसे मिलेगा बंपर धन लाभ.

Advertisement
X
नवपंचम राजयोग 2026 (Photo: ITG)
नवपंचम राजयोग 2026 (Photo: ITG)

Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में जब भी किसी योग का निर्माण होता है तो सबसे पहले उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 जून 2026 को शुक्र और शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री की दूरी पर आकर बेहद शुभ नवपंचम योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र को मित्र ग्रह माना गया है, इसलिए जब भी इनके बीच यह त्रिकोण संबंध बनता है, तो इसके परिणाम बेहद शानदार होते हैं. भले ही यह योग कुछ ही घंटों के लिए पूर्ण रूप से सक्रिय रहेगा, लेकिन 25 जून 2026 को बनने वाला यह संयोग 4 भाग्यशाली राशियों के लिए बंद किस्मत के ताले खोलने वाला साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि 25 जून 2026 से किन राशियों को लाभ ही लाभ होने वाला है.

वृषभ राशि (Taurus)

आपके रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी. शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. कार्यस्थल पर बॉस और सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा. जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा. अचानक धन लाभ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं.

मिथुन राशि (Gemini)

यह योग आपके भाग्य भाव को मजबूत करेगा, जिससे आपको हर काम में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के भी योग बन रहे हैं. आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और संचित धन बढ़ेगा.

कन्या राशि (Virgo)

इस शुभ योग के प्रभाव से 25 जून 2026 के बाद आपको अपने करियर और निवेश से जुड़े बड़े फैसले लेने में सफलता मिलेगी. यदि आप लंबे समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, तो इस दौरान कोई अच्छा और बड़ा ऑफर आपके हाथ लग सकता है. परिवार में चल रहा कोई पुराना विवाद सुलझेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी.

Advertisement

कुंभ राशि (Aquarius)

शनि देव आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए 25 जून 2026 को शुक्र के साथ बनने वाला यह संबंध आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं की बौछार ला सकता है. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. समाज में आपका मान-सम्मान और कद बढ़ेगा. पिछले कई दिनों से चली आ रही मानसिक उलझनें और तनाव समाप्त होंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement