scorecardresearch
 

'पहले पूरी जानकारी लें फिर बोलें', NEET प्रोटेस्ट पर सुरेश ओबेरॉय ने साधा निशाना

नीट पेपर लिक मामले में जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को कई हस्तियां ने सपोर्ट किया. अब इस मामले में अभिनेता सुरेश ओबेरॉय की प्रतिक्रिया जानिए.

Advertisement
X
सुरेश ओबेरॉय ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर दी अपनी प्रतिक्रिया
सुरेश ओबेरॉय ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर दी अपनी प्रतिक्रिया

नीट यूजी पेपर लीक के कथित मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन को बॉलीवुड के कई सितारों का समर्थन मिला था. कई सितारें ग्राउंड पर आकर छात्रों का साथ दे रहे थे, तो कई सोशल मीडिया पर अपना समर्थन दे रहे थे. अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए प्रदर्शन का समर्थन करने वाली फिल्मी हस्तियों पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि किसी भी आंदोलन का समर्थन करने से पहले उसके पीछे की पूरी सच्चाई जानना अहम है.

हाल ही में पॉडकास्ट में सुरेश ओबेरॉय ने कहा कि सेलिब्रिटीज की बातों को लोग गंभीरता से लेते हैं, इसलिए उन्हें किसी भी मुद्दे पर अपनी राय देने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जुटानी चाहिए. यह समझना जरूरी है कि प्रदर्शन में शामिल लोग सही में नीट छात्र हैं या फिर उनके बीच राजनीतिक लोग और हंगामा करने वाले लोग भी मौजूद हैं. जब तक आपको पता ना हो आप इतनी मूर्खता से कैसे बोल सकते हैं?. अगर मुझे किसी चीज के बारे में जानकारी नहीं है, तो मैं उस पर नहीं बोलूंगा. मैं साफ कहूंगा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

फंडिंग पर उठाए  सवाल

सुरेश ने कॉकरोच जनता पार्टी की फंडिंग पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मैं कभी किसी प्रदर्शन में नहीं जाऊंगा. मेरा काम एक्टिंग करना है और मैं वही करूंगा. एक्टिविस्ट बनने की जरूरत क्या है? किसी भी मांग को रखने का एक तरीका होता है. यह कैसा तरीका है? मुझे ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं है.रातोरात स्टार बनने के लिए पत्थर फेंकना और पुलिस पर हमला करना बिल्कुल गलत है. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए.

Advertisement

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों ने तत्कालीन  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी. सोनम वांगचुक भी आंदोलन में शामिल हुए और उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबी भूख हड़ताल की थी. बाद मे शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया. कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में शबाना आज़मी, सोनाक्षी सिन्हा, प्रकाश राज जैसे कई हस्तियां शामिल हुए थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement