Maha Shivaratri 2026: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन बुध ग्रह अपनी दिशा में परिवर्तन करने जा रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह बदलाव उत्तर दिशा की ओर होगा. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, बोलचाल, तर्कशक्ति, व्यापार और संचार का प्रतिनिधि माना जाता है. जब भी बुध की चाल बदलती है, तो इसका असर खासकर बातचीत, सौदेबाजी, तकनीकी कार्यों और व्यापारिक फैसलों पर दिखाई देता है. मान्यता है कि उत्तर दिशा में कैलाश स्थित है, जहां भगवान शिव का वास माना जाता है. इसी दिशा में धन के देवता कुबेर का स्थान भी बताया गया है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध का उत्तर की ओर गमन व्यापार और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है. खास तौर पर तीन राशियों के लिए यह समय उन्नति का संकेत दे रहा है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि पर बुध का सीधा प्रभाव रहता है, इसलिए यह समय आपके लिए खास हो सकता है. रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. नई नौकरी या पदोन्नति के योग बन रहे हैं. व्यापार करने वालों को नए ग्राहक मिल सकते हैं. आपकी बात रखने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा. मानसिक रूप से स्पष्टता बढ़ेगी, जिससे सही निर्णय लेने में आसानी होगी. विदेश से जुड़े कामों में भी गति आ सकती है. छात्रों के लिए यह समय सीखने और नई चीजें समझने के लिए अच्छा है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी यह परिवर्तन लाभकारी माना जा रहा है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. निवेश से फायदा होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपकी सोचने और समझने की क्षमता की तारीफ होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. परिवार में बातचीत बेहतर होगी और गलतफहमियां कम होंगी. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने से दिनचर्या में सुधार आएगा.
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह बदलाव कामकाज में प्रगति का इशारा करता है. नए समझौते या बिजनेस डील्स हो सकती हैं. नौकरी करने वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर लाभ देगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. यदि आप लंबे समय से किसी योजना पर काम करना चाहते थे, तो अब शुरुआत करना फायदेमंद रहेगा. संपत्ति या जमीन से जुड़े मामलों में भी लाभ के संकेत हैं.