Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण और विशेष माना जाता है. साथ ही, केतु को छाया और पापी ग्रह के नाम से भी जाना जाता है, जिसका सीधा संबंध अध्यात्म और मोक्ष से होता है. कहते हैं कि केतु जब भी राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव देश-दुनिया पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल, सोमवार को शाम 4 बजकर 49 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
कहते हैं कि केतु मघा नक्षत्र के ही स्वामी हैं, जिससे यह गोचर बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों को लाभ होगा. तो आइए जानते हैं कि अप्रैल में राहु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट्स से फायदा होगा. पैसों के मामले में भी स्थिति मजबूत होगी. आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. मन पहले से ज्यादा शांत रहेगा. जीवन में स्थिरता महसूस होगी, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए यह बदलाव भाग्य को मजबूत करने वाला हो सकता है. अचानक अच्छे मौके मिल सकते हैं, जो आगे बढ़ने में मदद करेंगे. नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. रिश्तों में भी मजबूती आएगी. मानसिक रूप से भी आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय तरक्की और सम्मान दिलाने वाला रहेगा. काम के क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. पैसों की स्थिति बेहतर बनेगी. यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभदायक साबित होंगे. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा. आत्मविश्वास और संतुलन दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.