Ketu Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह और नक्षत्र हमारे जीवन की घटनाओं और परिस्थितियों पर गहरा असर डालते हैं. इसी क्रम में केतु का माघ नक्षत्र में प्रवेश एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना माना जाता है, जो अचानक बदलाव, आध्यात्मिक जागरूकता और अप्रत्याशित घटनाओं से जुड़ा होता है.
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, केतु 29 मार्च 2026 को सुबह 4:49 बजे मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. मघा नक्षत्र का स्वामी खुद केतु है, इसलिए इस गोचर को कई ज्योतिषी शक्ति और नए अवसरों से भरपूर मानते हैं. यह स्थिति 5 दिसंबर 2026 तक बनी रहेगी. जानते हैं इस खास गोचर से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा.
केतु का महत्व
केतु को वैदिक ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है. यह ग्रह मुख्य रूप से आध्यात्मिकता, अंतर्ज्ञान, कर्मफल और अप्रत्याशित घटनाओं से जुड़ा होता है. केतु के प्रभाव से अचानक लाभ, जीवन में बदलाव या नई दिशा मिल सकती है.
वृषभ राशि:
इस गोचर के दौरान वृषभ राशि वालों के लिए संपत्ति, घर या जमीन से जुड़े कार्यों में प्रगति संभव है. आर्थिक सहयोग या परिवार की मदद से महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता मिल सकती है.
कर्क राशि:
कर्क राशि के लिए यह समय आर्थिक संतुलन और व्यावसायिक अवसरों का है. व्यापार या नौकरी में संवाद और नेटवर्किंग से फायदा मिल सकता है. परिवार और घरेलू जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर सामाजिक प्रतिष्ठा और नेतृत्व के अवसर लेकर आता है. राजनीति, प्रशासन या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग नई जिम्मेदारियों या पहचान पा सकते हैं.
तुला राशि:
तुला राशि के लिए नौकरी या व्यवसाय में नए संपर्क और अवसर सामने आ सकते हैं. मित्रों और सहयोगियों की मदद से लंबी योजनाओं में प्रगति संभव है.
मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए यह समय रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर लाता है. करियर या व्यापार में नए रास्ते खुल सकते हैं. साथ ही, विदेश से जुड़े अवसर या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.