scorecardresearch
 

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर 5 ग्रह वक्री! इन 4 राशियों के लिए अच्छे नहीं हैं संकेत

इस बार करवा चौथ पर एकसाथ पांच ग्रह वक्री रहने वाले हैं. इस दिन शनि, बुध और शुक्र के अलावा राहु-केतु की चाल उल्टी रहेगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग चार राशियों को नुकसान दे सकता है.

Advertisement
X
करवा चौथ पर शनि सहित पांच ग्रहों की चाल उल्टी रहने वाली है. (Photo: ITG)
करवा चौथ पर शनि सहित पांच ग्रहों की चाल उल्टी रहने वाली है. (Photo: ITG)

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर इस बार ग्रहों की एक दुर्लभ स्थिति बन रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार एकसाथ पांच ग्रह वक्री रहने वाले हैं. यानी पांच ग्रहों की चाल उल्टी रहेगी. मीन राशि में शनि वक्री हैं. जबकि तुला राशि में बुध और शुक्र भी वक्री चाल चल रहे हैं. इसके अलावा, सिंह राशि में केतु और कुंभ राशि में राहु उल्टी चाल चल रहे हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग चार राशियों के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है.

मेष राशि
आर्थिक मोर्चे पर बाधा उत्पन्न हो सकती है. रुपयों का लेन-देन भारी पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ने की आशंका है. छोटी-छोटी बातों पर जल्दबाजी में फैसला लेने से परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में अपनी बात रखने के साथ साथी की राय सुनना भी जरूरी होगा. किसी विवाद को लंबा खींचने के बजाय बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करें.

कर्क राशि
धन का संचय आपके लिए मुश्किल होगा. खर्च बढ़त पर रहेंगे और आय के साधन सीमित रहेंगे. गुस्सा घर के माहौल को तनावपूर्ण बना सकता है. भावनात्मक अपेक्षाएं बढ़ने से छोटी बातें भी मन को परेशान कर सकती हैं. ऐसे में किसी की बात का तुरंत जवाब देने से बचें. पहले परिस्थिति को समझने की कोशिश करें. जीवनसाथी की जरूरतों और भावनाओं का ध्यान रखें.

Advertisement

कन्या राशि
लेन-देन में सावधानी से काम लेना होगा. गलत अपेक्षाएं और खर्चों से जुड़े मुद्दे आपसी मतभेद बढ़ा सकते हैं. परिवार में तालमेल बनाए रखने के लिए सहयोग और सहज व्यवहार अपनाएं. जीवनसाथी से अपनी अपेक्षाओं पर खुलकर चर्चा करें. साथ ही, उनकी परिस्थितियों और जरूरतों को समझने की कोशिश करें, ताकि बेवजह का तनाव न बढ़े.

तुला राशि
कामकाज की व्यस्तता के कारण वैवाहिक जीवन के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है. पुराने मुद्दों पर चर्चा करते समय धैर्य रखें. काम के साथ जीवनसाथी को भी पर्याप्त समय दें. आपसी बातचीत के दौरान एक-दूसरे की बात समझने की कोशिश करें. शांत तरीके से चर्चा करने पर पुराने मतभेद सुलझाने में मदद मिल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement