scorecardresearch
 

Kal Ka Rashifal 5 October 2026: धनु राशि वाले हो सकते हैं ठगी का शिकार, जानें आपके लिए कल कैसा होगा दिन

Kal Ka Rashifal 5 October 2026: धनु राशि वालों को साझेदारों का सहयोग मिलेगा और चर्चाओं में सक्रियता बनी रहेगी. लेनदेन में धैर्य रखें. ठगी का शिकार हो सकते हैं. कई मामले लंबित रह सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचना होगा. सूझबूझ के साथ लक्ष्यों पर ध्यान दें और क्षमा भाव बनाए रखें.

Advertisement
X
जानें, आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है 5 अक्टूबर का दिन. (Photo: ITG)
जानें, आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है 5 अक्टूबर का दिन. (Photo: ITG)

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में समकक्षों का साथ बना रहेगा. आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और मित्रवर्ग भी सहयोगी रहेगा. निजी उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर जोर दे सकते हैं. प्रबंधन से जुड़े कामों में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. शासकीय प्रयासों को भी बल मिलेगा. हालांकि व्यक्तिगत मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा. किसी के बहकावे में आने के बजाय अपनी समझ से काम लेना बेहतर रहेगा.

शुभ अंक: 5, 7 और 9
शुभ रंग: मरून
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. बड़प्पन बढ़ाएं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक आज बंधुजनों के साथ सहयोग बढ़ाएंगे. करीबियों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. आत्मविश्वास और साहस के साथ आगे बढ़ेंगे. वित्तीय मामलों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी और चर्चा-संवाद में सफलता मिलने के संकेत हैं. आप सुलह और सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगे. संपर्क का दायरा बढ़ेगा और भाईचारा मजबूत होगा. श्रेष्ठ लोगों से मुलाकात हो सकती है. वाणिज्यिक प्रयास आपके पक्ष में बनेंगे और सामाजिक मामलों में भी रुचि रहेगी.

शुभ अंक: 2, 5, 6 और 7
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. सक्रियता बढ़ाएं.

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज परिवार और अपनों के साथ खुशियां बांटने का दिन है. घर में सुख का माहौल बना रहेगा. वरिष्ठों और प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. आप आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखेंगे और परिवार के लिए समय निकालेंगे. घर में मेहमानों का आगमन बढ़ सकता है. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा और प्रबंधन क्षमता मजबूत होगी. मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. अपनों से मुलाकात और बातचीत बढ़ेगी.

शुभ अंक: 2, 5 और 7
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. भव्यता बढ़ाएं.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे. कलात्मक और आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी. घर-परिवार में सुख बना रहेगा और खुशी के नए क्षण बन सकते हैं. कामकाज में तेजी रहेगी और प्रतिभा के प्रदर्शन से लोग प्रभावित होंगे. आप अपनों को सरप्राइज भी दे सकते हैं. योजनानुसार काम आगे बढ़ाएंगे और सूझबूझ से फैसले लेंगे. आपका व्यवहार विनम्र और मधुर रहेगा. यात्रा के अवसर बन सकते हैं.

शुभ अंक: 2, 5 और 7
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. सुधार का नजरिया रखें.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज कारोबारी लेनदेन में सजगता बनाए रखनी होगी. पेशेवर मामलों में सावधानी जरूरी रहेगी. संपर्क और संवाद बेहतर बना रहेगा. विविध मामले लंबित रह सकते हैं. इसलिए काम को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना बेहतर होगा. न्यायिक मामलों में सूझबूझ से काम लें. विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है. लक्ष्यों को साधने के लिए समन्वय का प्रयास जारी रहेगा. विनम्रता और बड़प्पन बनाए रखना आज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा.

शुभ अंक: 1, 2, 5 और 7
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. निरंतरता बनाए रखें.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए करियर और व्यापार के लिहाज से दिन उत्साह बढ़ाने वाला है. इच्छित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और जिम्मेदार वर्ग का सहयोग मिलेगा. आप सबका भरोसा जीतने में सफल हो सकते हैं. पेशेवर मामलों में सकारात्मकता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धा पर जोर रहेगा. विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी. बातचीत और वार्ताएं सफल हो सकती हैं.

शुभ अंक: 2, 5 और 7
शुभ रंग: मूनस्टोन
आज का उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. पहल बढ़ाएं.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज लाभ और प्रभाव में बढ़ोतरी के संकेत हैं. पेशेवर कामों में सहयोग बना रहेगा. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा और अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. प्रतिभा के बल पर करियर को बेहतर दिशा देने में सफल हो सकते हैं. विविध कार्यों में संतुलन बढ़ेगा. सकारात्मक और सहयोगी व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. बड़ों का समर्थन मिलेगा और परिजनों के बीच स्नेह बना रहेगा. शुभ कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी.

शुभ अंक: 2, 5 और 6
शुभ रंग: श्वेत
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. साथ निभाएं.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सभी मामले पक्ष में बने रहने के संकेत हैं. महत्वपूर्ण कार्यों के परिणाम सकारात्मक रह सकते हैं. लक्ष्यों को साधने में सफलता मिलेगी और लाभ का प्रतिशत बढ़ सकता है. धार्मिकता और आध्यात्मिकता की ओर भी रुझान बढ़ेगा. सीख और सलाह के साथ आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बना रहेगा. जनकल्याण से जुड़े कामों में रुचि ले सकते हैं. भाग्य से उन्नति के अवसर मिलेंगे. विविध प्रयासों को गति मिलेगी और चारों ओर शुभता का माहौल रहेगा. यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं.

Advertisement

शुभ अंक: 5, 7 और 9
शुभ रंग: रक्तवर्ण
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. आस्था बढ़ाएं.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य प्रभाव वाला रहेगा. व्यवस्था में भरोसा बनाए रखें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें. अनुबंधों से जुड़े मामलों में सजगता जरूरी रहेगी. पेशेवर लोगों को साथ लेकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यक्तिगत कार्य प्रभावित हो सकते हैं. साझेदारों का सहयोग मिलेगा और चर्चाओं में सक्रियता बनी रहेगी. लेनदेन में धैर्य रखें. ठगी का शिकार हो सकते हैं. कई मामले लंबित रह सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचना होगा. सूझबूझ के साथ लक्ष्यों पर ध्यान दें और क्षमा भाव बनाए रखें.

शुभ अंक: 2, 3 और 7
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. विनम्र रहें.

मकर राशि
मकर राशि के जातक आज उद्योग और व्यापार में उचित दशा-दिशा बनाए रखेंगे. विभिन्न मामलों में प्रभावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी. आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा और महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है. औद्योगिक काम समय पर पूरा करने का प्रयास रहेगा. कामकाज में ढिलाई से बचें. लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखें. पेशेवर चर्चाओं में हिस्सा लेंगे. मित्रों और सहकर्मियों के बीच विश्वास बनाए रखना जरूरी रहेगा.

Advertisement

शुभ अंक: 2, 5, 7 और 8
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. वचन रखें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज पेशेवर मामलों में ढिलाई से बचना होगा. विभिन्न कामों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. योजनाओं को लंबित रखने के बजाय उन्हें आगे बढ़ाएं. लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. विरोधियों की सक्रियता बनी रह सकती है. उधार पर अंकुश बढ़ाएं. सेवाक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रहेगा. कार्यगति अच्छी बनी रहेगी, लेकिन निजी मामले लंबित रह सकते हैं.

शुभ अंक: 2, 5, 7 और 8
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. तार्किक समझ बढ़ाएं.

मीन राशि
मीन राशि के जातक आज प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. सकारात्मकता बनी रहेगी और रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ने पर रास्ते खुलेंगे. साथियों से मेलजोल बढ़ेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. समय प्रबंधन पर ध्यान देंगे. अपनों के साथ आनंद के पल बिताने के अवसर मिलेंगे. भ्रमण और मनोरंजन के मौके बढ़ सकते हैं. प्रभाव में बढ़ोतरी रहेगी और लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा. शिक्षण-प्रशिक्षण पर जोर देंगे.

Advertisement

शुभ अंक: 2, 3, 6 और 7
शुभ रंग: ऑरेंज
उपाय: पूर्वजों का स्मरण बनाए रखें. विधिवत तर्पण करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. शिक्षा-प्रशिक्षण बढ़ाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement