कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं का जुटना शुरू हो चुका है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सांकेतिक जन महाभियोग चलाने की पूरी तैयारी की गई है. इस प्रदर्शन में कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के कई प्रमुख घटक दलों जैसे टीएमसी और समाजवादी पार्टी के सांसद हिस्सा ले रहे हैं. दूसरी तरफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कल होने वाली महारैली के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.