scorecardresearch
 

IITian बाबा ने नई दुल्हन को छड़ी से क्यों मारा? जानें क्या है संटी-संटा की रस्म

'प्रयागराज महाकुंभ 2026' में IITian बाबा के नाम से फेमस हुए आभय सिंह ने शादी रचा ली है. शादी के बाद वह पहली बार पत्नी प्रीतिका संग अपने झज्जर स्थित पैतृक आवास पर पहुंचे. यहां दोनों ने शादी के बाद होने वाली कुछ रस्में निभाईं. नवविवाहित जोड़े ने घर आकर संटी-संटा भी खेला. ये एक मजेदार रस्म होती है जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को छड़ी से प्रतीकात्मक रूप से मारते हैं.

Advertisement
X
IITian बाबा की पत्नी प्रीतिका एक इंजीनियर हैं और बैंगलोर की रहने वाली हैं.
IITian बाबा की पत्नी प्रीतिका एक इंजीनियर हैं और बैंगलोर की रहने वाली हैं.

IITian बाबा के नाम से प्रसिद्ध अभय सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं. वह नई दुल्हन के साथ पहली बार अपने झज्जर स्थित पैतृक आवास पर आए. इस खुशी में परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया. उनकी पत्नी प्रीतिका ने लाल साड़ी में सिर पर मंगल कलश रखकर घर में प्रवेश किया. IITian बाबा की मां ने नई बहू और बेटे के माथे पर तिलक किया और उनकी आरती कर घर में प्रवेश कराया. इससे जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

IITian बाबा और उनकी पत्नी प्रीतिका ने घर आकर कुछ खास रस्में भी अदा कीं. दोनों अपने कुल देवता के पवित्र स्थान पर पहुंचे और माथा टेककर अग्रिम जीवन के लिए मंगलकामनाएं की. इसके बाद दोनों ने संटी-संटा भी खेला. उत्तर भारत में कई जगहों पर शादी के बाद यह रस्म निभाई जाती है.

क्या है संटी-संटा?
संटी-संटा शादी के बाद निभाई जाने वाली एक मजेदार रस्म होती है. इसमें दूल्हा और दुल्हन सात फेरे लेते हुए एक दूसरे को छड़ी से मारते हैं. नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन शहतूत या कत्थे के पेड़ की टहनी से एक-दूसरे को सांकेतिक रूप से मारते हैं. हालांकि छड़ी की यह मार सिर्फ प्रतीकात्मक होती है. इसमें एक-दूसरे को जख्मी या चोटिल करने का इरादा नहीं होता है. यह बस हंसी-मजाक में निभाई जाने वाली एक रस्म है.

Advertisement

यह रस्म नवविवाहित जोड़े तक ही सीमित नहीं रहती है. दूल्हा-दुल्हन के बाद घर के देवर भी अपनी नई भाभी के साथ इस रस्म को निभाते हैं. इसके बाद दूल्हा अपनी भाभी के साथ भी संटी-संटा खेलता है. रस्म पूरी हो जाने के बाद दूल्हा-दुल्हन माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं.

कौन है IITian बाबा की दुल्हन?
IITian बाबा की पत्नी प्रीतिका कर्नाटक के बैंगलोर शहर से ताल्लुक रखती हैं. वह पेशे से एक इंजीनियर हैं. IITian बाबा ने बताया कि प्रीतिका से उनकी पहली मुलाकात पिछले साल सद्गुरु के कोयंबटूर स्थित आश्रम में हुई थी. वह आदियोगी के प्रांगण में मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि में शामिल होने गए थे. तभी दोनों एक दूसरे से टकरा गए. इसके बाद यह रिश्ता आगे बढ़ता चला गया.

इसके बाद दोनों ने हिमाचल जाकर शादी कर ली. अब दोनों खुशी-खुशी हिमाचल प्रदेश में ही रह रहे हैं. IITian बाबा ने बताया कि पत्नी के साथ पहली बार घर आना उनके लिए एक सुखद पल है. लेकिन इसके बाद वह दोबारा अपने हिमाचल प्रदेश स्थित ठिकाने पर निकल जाएंगे. दोनों ने 'श्री यूनिवर्सिटी' नाम की स्प्रिचुअल यूनिवर्सिटी शुरू करने का भी फैसला किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement