scorecardresearch
 

Gajkesari Rajyog: आज गंगा सप्तमी पर गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की बदली तकदीर!

Gajkesari Rajyog: जब गुरु और चंद्रमा एक-दूसरे पर शुभ दृष्टि डालते हैं या साथ होते हैं, तो यह राजयोग सक्रिय हो जाता है. गज का मतलब होता है हाथी जो यह अपार शक्ति, बुद्धि और गरिमा का प्रतीक है. केसरी मतलब होता है शेर जो यह साहस, निडरता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है.

Advertisement
X
ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग को सबसे शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक माना जाता है. (Photo: ITG)
ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग को सबसे शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक माना जाता है. (Photo: ITG)

Gajkesari Rajyog:  आज गंगा सप्तमी पर ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहों की एक दुर्लभ स्थिति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. चंद्रमा और गुरु की युति से बनने वाला यह शुभ योग कुछ खास राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के नए द्वार खोलने वाला है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय वरदान साबित होगा.

मेष राशि: करियर में मिलेगा बड़ा ब्रेक
गंगा सप्तमी के अवसर पर बनने वाला गजकेसरी राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स अब गति पकड़ेंगे. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है.

मिथुन राशि: मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि
इस राजयोग के प्रभाव से आपके सामाजिक दायरे में विस्तार होगा. आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा, जिससे व्यापारिक सौदों में भारी मुनाफा हो सकता है.घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, ऊर्जा का संचार होगा.

सिंह राशि: भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ
सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग किसी चमत्कार से कम नहीं होगा. विशेष रूप से जो लोग सरकारी क्षेत्र या राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे, धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी.

Advertisement

धनु राशि: अटके हुए काम होंगे पूरे
धनु राशि के स्वामियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है. मां गंगा के आशीर्वाद से आपके मार्ग की बाधाएं दूर होंगी. छात्रों के लिए यह समय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला रहेगा. नया निवेश करना लाभदायक साबित होगा, खासकर विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए. 

गंगा सप्तमी पर क्या करें?
इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है. यदि नदी स्नान संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और 'ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः' मंत्र का जाप करें. इससे गजकेसरी राजयोग का शुभ फल कई गुना बढ़ जाता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement