scorecardresearch
 

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली की बेटी थी, अब बहन भी हूं, बोलीं 'अनुपमा', हुईं इमोशनल

रूपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली ने स्त्री 2 के गाने आज की रात से अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता. इस खुशी के मौके पर अनुपमा एक्ट्रेस ने अपने भाई के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिसमें वो उनपर गर्व महसूस कर रही हैं.

Advertisement
X
अनुपमा के भाई को मिला सम्मान (Photo: Instagram @rupaliganguly/IMDb)
अनुपमा के भाई को मिला सम्मान (Photo: Instagram @rupaliganguly/IMDb)

18 जुलाई की शाम तमन्ना भाटिया के सुपरहिट आइटम सॉन्ग 'आज की रात' ने नेशनल अवॉर्ड जीतकर कमाल किया. इसे बेस्ट कोरियोग्राफी की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था. तमन्ना के इस गाने को 'अनुपमा' यानी रूपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया था. ये पल उनके परिवार के लिए काफी इमोशन्स से भरा था. 

विजय गांगुली ने 'आज की रात' गाने से अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीता है. उनके परिवार में पहले से दो नेशनल अवॉर्ड मौजूद थे, अब तीसरे अवॉर्ड की भी एंट्री हो गई है. ये दो नेशनल अवॉर्ड रूपाली के पिता अनिल गांगुली ने साल 1974 और 1975 में जीते थे. अपने भाई विजय गांगुली को नेशनल अवॉर्ड जीतते देख, बहन रूपाली गांगुली भी इमोशनल हो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. 

अनुपमा के भाई ने जीता अवॉर्ड

रूपाली ने भाई को आज की रात गाने के लिए मिल रहे नेशनल अवॉर्ड पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वो दिखा रही हैं कि कैसे उनके भाई विजय ने कड़ी मेहनत करके खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया है. 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने कहा- नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर की बेटी होने से लेकर, अब नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले कोरियोग्राफर की बहन होने तक का सफर... मेरे लिए इससे बड़ी गर्व की बात और कुछ नहीं हो सकती.

Advertisement

'आज की रात गाने की कोरियोग्राफी वाकई शानदार है और इसके लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना पूरी तरह से डिजर्विंग है. मां हमेशा कहती थीं कि तुम्हें आज की रात के लिए नेशनल अवॉर्ड जरूर मिलेगा, और सच में उनकी बात सच हो गई. ये तो बहुत बड़ी बात है, अभी भी मुझे यकीन नहीं हो रहा. लेकिन मैंने तुम्हारा संघर्ष अपनी आंखों से देखा है. कितनी मुश्किलों का सामना किया, कितनी बार निराशा मिली, कितने उतार-चढ़ाव आए... फिर भी तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी नहीं गई.' 

इमोशनल हुईं 'अनुपमा'

रूपाली आगे इमोशनल होकर अपने भाई और पिता के बारे में लिखती हैं- मैं जानती हूं कि तुम बेहद सरल, दयालु, विनम्र और शुक्रगुजार इंसान हो. और तुम इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हो. पापा हमेशा कहते थे कि अपना सिर हमेशा ऊंचा रखना, ईमानदार और विनम्र बने रहना, अपने काम की कद्र करना, हर बार अपना सबसे बेहतर देना और भगवान ने जो मौका दिया है, उसकी पूरी इज्जत करना. तुमने हमेशा इन बातों को अपने जीवन में निभाया है. पापा के सबसे अच्छे बेटे बनने और पूरे गांगुली परिवार का नाम रोशन करने के लिए तुम्हारा दिल से शुक्रिया. दुआ है कि आगे भी तुम्हें ऐसे ही बेहतरीन काम और कई नई सफलताएं मिलती रहें. 

Advertisement

बता दें कि रूपाली के भाई विजय गांगुली आज की रात गाने के अलावा, धुरंधर मूवी के शरारत सॉन्ग को भी कोरियोग्राफ कर चुके हैं. इस गाने को लोगों ने बड़ा पसंद किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement