scorecardresearch
 

आज रात बस इन 5 जगहों पर जला लें दीपक, मां लक्ष्मी पधारेंगी आपके घर, धन-दौलत की करेंगी बारिश!

Dhanteras 2026: आज धनतेरस की रात दीपक जलाने का खास महत्व है. मान्यता है कि घर की इन 5 जगहों पर दीया जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. जानें कौन-सी हैं ये जगहें.

Advertisement
X
धनतेरस पर इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक! (Photo: ITG)
धनतेरस पर इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक! (Photo: ITG)

Dhanteras 2026: आज 6 नवंबर को देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन खरीदारी और पूजा-पाठ के साथ दीपक जलाने का भी खास महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस की शाम घर की 5 खास जगहों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है. आइए जानते हैं वे कौन-सी 5 जगहें हैं, जहां आज आपको दीपक जरूर जलाना चाहिए.

1. घर के मुख्य दरवाजे पर जलाएं दीपक

धनतेरस की शाम घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जरूर जलाना चाहिए. वास्तु में मुख्य द्वार को घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. कहते हैं कि यहां दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. आप दरवाजे के दोनों ओर भी दीपक रख सकते हैं. ध्यान रखें कि दीपक ऐसी जगह रखें, जहां किसी के पैर से वह बुझे नहीं.

2. तुलसी के पौधे के पास जलाएं दीप

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना गया है. घर में तुलसी के पास रोजाना दीपक जलाने की परंपरा है. धनतेरस के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार पर भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की कृपा रहती है.

Advertisement

3. घर के मंदिर में जलाएं दीपक

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है. इसलिए घर के मंदिर में भी दीपक जरूर जलाएं. आप घी या तिल के तेल का दीया जला सकते हैं. मान्यता है कि इससे घर में अच्छा माहौल बना रहता है और सकारात्मकता आती है.

4. घर की दक्षिण दिशा में जलाएं यम दीपक

धनतेरस पर यमराज के नाम से भी एक दीपक जलाया जाता है. इसे यम दीपक कहते हैं. इस दिन शाम को घर के बाहर दक्षिण दिशा में दीपक जलाने की परंपरा है. मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के लोगों को अकाल मृत्यु का डर नहीं रहता और उनकी लंबी उम्र की कामना की जाती है. 

5. घर की छत या बालकनी में जलाएं दीपक

धनतेरस की शाम घर की छत, बालकनी या आंगन में भी दीये जलाएं. पहले लोग घर के हर कोने में दीपक रखते थे, ताकि पूरा घर रोशनी से भर जाए. आप भी घर के उन हिस्सों में दीये जला सकते हैं, जहां अंधेरा रहता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और सकारात्मक माहौल बना रहता है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement