scorecardresearch
 

Devshayani Ekadashi 2026 Rashifal: 25 जुलाई को है देवशयनी एकादशी, जानें सभी राशियों पर प्रभाव!

Devshayani Ekadashi 2026 Rashifal: 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा, लेकिन आध्यात्मिक व आर्थिक उन्नति के नए द्वार खुलेंगे. इस दिन से अगले 3 महीनों तक कई राशियों को लाभ होगा और कई राशियों को हानि. आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल.

Advertisement
X
देवशयनी एकादशी लाएगी अच्छे दिन! (Photo: ITG)
देवशयनी एकादशी लाएगी अच्छे दिन! (Photo: ITG)

Devshayani Ekadashi 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 जुलाई 2026, शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पावन देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी. इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु चार महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास की शुरुआत होती है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चातुर्मास के दौरान सात्विक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक जीवन और सेहत पर पड़ता है. आइए जानते हैं कि देवशयनी एकादशी और चातुर्मास का यह समय आपकी राशि के लिए क्या बदलाव लेकर आ रहा है. 

मेष राशि (Aries) : आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी. आय के नए साधन बनेंगे और अटका हुआ धन वापस मिलेगा. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे.

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें.

वृषभ राशि (Taurus): आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. करियर और व्यापार में उन्नति के योग हैं. अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

उपाय: श्रीहरि विष्णु का दूध व गंगाजल से अभिषेक करें और तुलसी दल अर्पित करें.

मिथुन राशि (Gemini): बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी. अटके हुए काम पूरे होंगे, हालांकि बातचीत में थोड़ा संयम बनाए रखें. धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं.

उपाय: भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें.

कर्क राशि (Cancer): मन थोड़ा चंचल रह सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें. आर्थिक मामलों में संयम रखें, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा.

Advertisement

उपाय: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को माखन-मिश्री का भोग लगाएं.

सिंह राशि (Leo): कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा.

उपाय: भगवान विष्णु को गुड़ और पीले वस्त्र अर्पित करें.

कन्या राशि (Virgo): आर्थिक तंगी दूर होगी और नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सफलता मिलेगी.

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं.

तुला राशि (Libra): करियर और कारोबार में नए और बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. आपकी मेहनत रंग लाएगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.

उपाय: भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं और उसमें तुलसी पत्र अवश्य डालें.

वृश्चिक राशि (Scorpio): पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. हालांकि स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें और वाद-विवाद से बचें.

उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर पीली मिठाई या केसर का दान करें.

धनु राशि (Sagittarius): आध्यात्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा. उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल और सफलतादायक है.

उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और उसमें जल व चना दाल अर्पित करें.

मकर राशि (Capricorn): कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. मेहनत का परिणाम सकारात्मक रहेगा. व्यापार में नई साझेदारी से लाभ हो सकता है.

Advertisement

उपाय: भगवान विष्णु के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि (Aquarius): आर्थिक और व्यक्तिगत मोर्चे पर सुधार आएगा. फिजूलखर्चों पर लगाम लगेगी. अटकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी.

उपाय: ऊं विष्णवे नमः मंत्र का 108 बार जप करें और जरूरतमंदों को पीला अन्न दान करें.

मीन राशि (Pisces): मानसिक शांति महसूस होगी और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ेगी. पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें और बजट बनाकर चलें.

उपाय: भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाएं और बेसन के लड्डू अर्पित करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement