scorecardresearch
 

Chanakya Niti: ऐसा बेटा पूरे परिवार का नाम करता है रोशन, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, एक आदर्श बेटे में कौन-से गुण होने चाहिए? जानें वे 5 खूबियां, जो संतान को संस्कारी बनाती हैं और परिवार का मान-सम्मान बढ़ाती हैं.

Advertisement
X
एक गुणी बेटा बदल सकता है पूरे परिवार की किस्मत! (Photo: ITG)
एक गुणी बेटा बदल सकता है पूरे परिवार की किस्मत! (Photo: ITG)

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन, परिवार और संतान से जुड़ी कई अहम बातें बताई हैं. उनकी नीतियां हमें सही रास्ते पर चलने और अच्छे संस्कार अपनाने की सीख देती हैं. चाणक्य के अनुसार, बेटे की आदतों और उसके व्यवहार का असर पूरे परिवार पर पड़ता है. अच्छे संस्कार, समझदारी और सही आचरण वाला बेटा न सिर्फ अपने जीवन में आगे बढ़ता है, बल्कि अपने परिवार का मान-सम्मान भी बढ़ाता है. वहीं, गलत आदतें और बुरा व्यवहार परिवार के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए बताया है कि बेटे में कौन-से गुण होने चाहिए. आइए जानते हैं उनकी इन शिक्षाओं के बारे में.

श्लोक: एकेन शुष्कवृक्षेण दह्यमानेन वह्निना।
         दह्यते तद्वनं सर्वं कुपुत्रेण कुलं यथा।।

अर्थ: इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने एक सूखे पेड़ का उदाहरण देकर संतान के व्यवहार का महत्व समझाया है. जिस तरह जंगल में एक सूखे पेड़ में आग लगने से आसपास के दूसरे पेड़ भी जल सकते हैं, उसी तरह एक गलत आचरण वाला पुत्र पूरे परिवार की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है.

चाणक्य की इस सीख का भाव है कि संतान को अपने व्यवहार और आदतों पर ध्यान देना चाहिए. गलत संगति, बुरी आदतें और अनुचित काम परिवार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. इसलिए बेटे को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे माता-पिता को शर्मिंदगी उठानी पड़े.

श्लोक: एकेनापि सुपुत्रेण विद्यायुक्तेन साधुना।
          आह्लादितं कुलं सर्वं यथा चन्द्रेण शर्वरी।।

Advertisement

अर्थ: चाणक्य नीति के इस श्लोक का अर्थ है कि, एक गुणवान और पढ़ा-लिखा बेटा पूरे परिवार का नाम रोशन कर सकता है. जिस तरह चंद्रमा रात के अंधेरे को दूर कर रोशनी फैलाता है, उसी तरह एक अच्छा बेटा अपने परिवार को खुशियां और सम्मान देता है.

इसका मतलब है कि परिवार का नाम रोशन करने के लिए बहुत सारी संतान होना जरूरी नहीं है. एक ही संतान अपने ज्ञान, अच्छे व्यवहार और ईमानदारी से पूरे परिवार को गर्व महसूस करा सकती है. 

एक आदर्श बेटे में होने चाहिए ये 5 गुण

1. शिक्षा को महत्व दे: पढ़ाई और ज्ञान से सही फैसले लेना सीखे और आत्मनिर्भर बने.

2. माता-पिता का सम्मान करे: बड़ों का आदर करे और उनकी भावनाओं को समझे.

3. जिम्मेदारियां निभाए: परिवार की जरूरतों और मुश्किल समय में अपनों का साथ दे.

4. ईमानदार रहे: सच्चाई, अनुशासन और अच्छे व्यवहार को अपनाए.

5. मेहनत पर भरोसा रखे: अच्छे कर्म करे और मेहनत से अपना व परिवार का भविष्य बेहतर बनाए.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement