scorecardresearch
 

40 साल की उम्र में चली गई नौकरी... लेकिन इसके हैं कई फायदे! छंटनी के बाद शख्स ने शेयर किया वीडियो  

40 की उम्र में नौकरी जाने का मतलब होता है परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा न कर पाना, बच्चों की फीस न भरना और बहुत कुछ. लेकिन क्या आपने कभी छंटनी के फायदों के बारे में सुना है. सोशल मीडिया पर एक एक कॉरपोरेट प्रोफेशनल ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है. 

Advertisement
X
40 की उम्र में चली गई नौकरी, लेकिन शख्स ने बताया इसका फायदा.
40 की उम्र में चली गई नौकरी, लेकिन शख्स ने बताया इसका फायदा.

किसी भी कर्मचारी के लिए छंटनी एक बड़ा दुख होता है. इनकी खबरें सुनते ही लोग हैरान हो जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक 40 साल के  कॉरपोरेट प्रोफेशनल ने अपने साथ हुए एक अनुभव को शेयर किया है. जिस उम्र में परिवार की जिम्मेदारियां, बच्चों के पढ़ाई का खर्च और तमाम तरह के खर्च होते हैं, उस उम्र में अगर नौकरी चली जाए... तो ये किसी झटके से कम नहीं है. लेकिन इस वीडियो ने लोगों का ध्यान इसलिए आकर्षित किया है क्योंकि इस प्रोफेशनल ने छंटनी के फायदा बताए हैं. 

40 की उम्र में गई नौकरी...

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 40 साल की उम्र में उनकी नौकरी चली गई. हालांकि, ये दौर उनके लिए आसान नहीं था लेकिन इसमें कुछ पॉजिटिव बदलाव भी सामने आए हैं, जो शायद नौकरी करते हुए उन्हें कभी एहसास नहीं हुआ. 

नौकरी जाने के बाद तीन बातों ने खींचा ध्यान

उन्होंने वीडियो में बताया कि अच्छी नौकरी और पैसे जब पास में होता है, तो लोग भी आपके साथ रहते हैं. लेकिन जब कमाई नहीं होती है, तो लोग भी बदल जाते हैं. उन्होंने आगे बताया कि इसका एहसास उन्हें नौकरी जाने के बाद हुआ. कुछ दोस्त उन्हें बुलाते हैं, साथ में कॉफी पीते हैं और उनके इस बुरे वक्त में उनका साथ भी देते हैं. लेकिन कुछ केवल एक मैसेज करके गायब हो जाते हैं. 

Advertisement

कितना अहम है पैसा? 

उन्होंने वीडियो में पैसों के लेकर भी जिक्र किया है. महीने की पहली तारीख को जब सैलरी आती है, तो जाने अनजाने में ऐसे सामान खरीद लेते हैं, जिनका यूज नहीं करते. लेकिन जब अकाउंट में पैसे आना बंद हो जाते हैं, तो जरूरतों और लग्जरी में फर्क समझ में आता है. केवल उनपर ही पैसे खर्च होते हैं जिनकी जरूरत होती है. 

काम को लेकर सबसे बड़ा बदलाव 

हमने अक्सर सुना होगा कि आज काम करने का मन नहीं है या मन करता है कि नौकरी छोड़ दें. लेकिन जॉब जाने के बाद काम की असली वैल्यू समझ आती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement