Durga Ashtami 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी आज (26 मार्च) मनाई जा रही है. इस दिन मां दुर्गा के साथ साथ माता आठवें स्वरूप महागौरी की भी उपासना की जा रही है. ज्योतिषियों के अनुसार, दुर्गा अष्टमी का दिन कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है. दुर्गा अष्टमी के पावन दिन मां महागौरी की विशेष कृपा कुछ राशियों पर देखने को मिल सकती है. इस दिन इन जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं, खासकर करियर और सम्मान के मामले में. आइए आसान भाषा में जानते हैं किन राशियों के लिए यह दिन खास रह सकता है.
मेष
मेष राशि वालों के लिए दुर्गा अष्टमी नए अवसर लेकर आ सकती है. पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई बड़ी खबर मिल सकती है, जैसे किसी अच्छे संस्थान में प्रवेश या विदेश से जुड़ा अवसर. इस दिन आपके काम आसानी से पूरे होंगे और रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी. नीला रंग आपके लिए शुभ माना जा सकता है.
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को इस दिन करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नया ऑफर मिल सकता है और व्यापार करने वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. कोई नई साझेदारी भी बन सकती है, लेकिन जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना जरूरी है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोगों का सहयोग मिलेगा.
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन उपलब्धियों से भरा हो सकता है. काम के क्षेत्र में आपको कोई अच्छी सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी पहचान बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है और बचत भी बनी रहेगी. इस दिन आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा. लाल रंग आपके लिए शुभ माना गया है.
मकर
मकर राशि के जातकों को इस दिन अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. अगर आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखते हैं, तो सफलता मिलने के पूरे योग हैं. आत्मविश्वास और धैर्य के साथ किए गए काम आपको आगे बढ़ाएंगे. इस दिन गुलाबी रंग पहनना आपके लिए लाभकारी हो सकता है.
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह दिन नई शुरुआत का मौका लेकर आ सकता है. अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपके विचारों को महत्व मिलेगा. हालांकि पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा. इस दिन आपके लिए हल्का नीला रंग शुभ माना जा सकता है.