scorecardresearch
 

Budh Gochar 2026: केतु के नक्षत्र में बुध! रक्षाबंधन तक ये 4 राशि वाले खूब छापेंगे पैसा

Budh Gochar 2026: बुध 29 अगस्त तक केतु के स्वामित्व वाले मघा नक्षत्र में रहेंगे. इससे पहले 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार भी आएगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुध का इस नक्षत्र में आना चार राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.

Advertisement
X
केतु के नक्षत्र में रहते हुए बुध चार राशियों को लाभ देने वाले हैं. (Photo: ITG)
केतु के नक्षत्र में रहते हुए बुध चार राशियों को लाभ देने वाले हैं. (Photo: ITG)

22 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध ने केतु के स्वामित्व वाले मघा नक्षत्र में गोचर किया था. इस नक्षत्र में बुध 29 अगस्त तक रहेंगे. इससे पहले 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार भी आएगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुध केत के नक्षत्र में रहते हुए चार राशियों को लाभ देंगे. इन राशियों को अगले कुछ दिनों तक नौकरी, कारोबार और स्वास्थ्य के मोर्चे पर भरपूर लाभ मिलने वाले हैं. धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी. आइए जानते हैं कि यह केतु के नक्षत्र में बुध का आना किन लोगों को भाग्यशाली बनाने वाला है.

मेष राशि
बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत होगी. आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. निवेश से बेहतर रिटर्न मिलने के योग बन सकते हैं. वहीं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास रह सकता है. उनके काम को पहचान मिलने के साथ मान-सम्मान और प्रसिद्धि में भी बढ़ोतरी हो सकती है. अपने कौशल को सही दिशा में इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

मिथुन राशि
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है. किसी काम को लेकर पहल करने और अपनी बात मजबूती से रखने का आत्मविश्वास बढ़ेगा. संचार, मार्केटिंग और इससे जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के अवसर बन सकते हैं. बातचीत और संपर्कों के जरिए नए रास्ते खुल सकते हैं. छोटे भाई-बहनों का सहयोग भी आपको मिल सकता है, जिससे कई व्यक्तिगत या पेशेवर मामलों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Advertisement

तुला राशि
आमदनी के नए और स्थायी साधन बनने की संभावना है. लंबे समय से अगर किसी का पैसा अटका हुआ है तो उसकी वापसी का रास्ता बन सकता है. व्यापारियों के लिए भी यह समय सकारात्मक रह सकता है. व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सफल बनाने के अवसर मिल सकते हैं. सही योजना और समझदारी से काम करने पर आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है.

धनु राशि
लंबे समय से अटके हुए कामों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण काम में आ रही रुकावट दूर होने की संभावना बन सकती है. शिक्षा, लेखन और शोध के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों और पेशेवरों के लिए यह अवधि विशेष रूप से उपयोगी रह सकती है. नई चीजें सीखने, अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने और काम में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement