बागेश्वर
बागेश्वर (Bageshwar) भारत के राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) का एक जिला और शहर है और इसका मुख्यालय भी यहीं है. यह कुमाऊं मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,241 वर्ग किलोमीटर है (Bageshwar Geographical Area).
बागेश्वर जिले में अल्मोड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का आंशिक हिस्सा (Lok Sabha constituency) और दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, कपकोट और बागेश्वर शामिल हैं (Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक बागेश्वर की जनसंख्या (Bageshwar Population) लगभग 3 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 116 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 1090 है. यहां की 80.01 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. बागेश्वर में पुरुष 92.33 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 69.03 फीसदी है (Bageshwar literacy).
बागेश्वर को 1974 में अलग तहसील बनाया गया. 15 सितंबर 1997 को उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने बागेश्वर को उत्तर प्रदेश का नया जिला घोषित कर दिया (Bageshwar District).
बागेश्वर जिले में स्थित पर्यटक स्थलों में कांडा, कौसानी और बैजनाथ मुख्य आकर्षण हैं. कांडा जिले के मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर है. प्रकृति की खूबसुरती का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैनानी यहां आते हैं. कौसानी में प्रकृति और हरियाली का एक अनूठा संगम देखने को मिलता है साथ ही यहां से हिमालय की चोटियों की लंबी श्रृंखला को दाखा जा सकता हैं. हिंदी कवि सुमित्रा नंदन पंत का जन्म कौसानी में ही हुआ था. बागेश्वर से 26 किलोमीटर दूर स्थित बैजनाथ एक छोटा लेकिन प्राचीन शहर है. यहां स्थित मंदिर हिंदू देवी पार्वती के प्राचीन और भव्य मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है (Bageshwar Tourist Places).
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कथा पंडालों की चर्चा तेज है. रायबरेली में प्रदीप मिश्रा की कथा से लेकर गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह की राष्ट्र कथा और बांदा में बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम तक, क्या ये सिर्फ धार्मिक आयोजन हैं या इनके राजनीतिक मायने भी हैं? देखिए आजतक डिजिटल की खास रिपोर्ट.
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में धीरेंद्र शास्त्री पारंपरिक अंदाज में पहुंचे. भगवा कुर्ता, सफेद धोती, मरून शॉल के साथ उन्होंने गोल्डन खड़ाऊ और चांदी के कड़े पहने थे. पैरों में लगा आलता भी चर्चा में रहा. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लुक सुर्खियों में है. वीडियो में जानें सोशल मीडिया पर यूज़र्स क्या कर रहे कमेंट.
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने हावड़ा में हनुमान कथा के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों के पीछे नॉन-वेज खाना बनाए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने नवरात्रि के दौरान ऐसे लोगों का बहिष्कार करने की अपील की। शास्त्री ने कहा कि धार्मिक होने का दावा करने वालों को पंडालों के पीछे ऐसा भोजन नहीं बनाना चाहिए और इसे पाखंड बताया।
नेपाल में आई त्रासदी के बाद प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बागेश्वर धाम ने राहत अभियान शुरू किया है. बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सहयोग से राहत सामग्री से भरे चार ट्रक नेपाल भेजे गए. इसमें चावल, दाल, नमक, तेल, पानी, बिस्किट, नमकीन, तिरपाल और जरूरी बर्तन शामिल हैं. प्रतिनिधि मनोज त्रिवेदी ने नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय को यह सामग्री सौंपी, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाई जा सके.
उत्तराखंड के बागेश्वर में लगातार बारिश ने पहाड़ी इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कपकोट क्षेत्र में लैंडस्लाइड और बोल्डर गिरने से 11 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे करीब तीन दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित है. कई जगह ग्रामीण खुद मलबा हटाने में जुटे हैं, जबकि अचानक गिरते पत्थरों से वाहन चालकों की जान पर खतरा बना हुआ है.
उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है, जिसमें देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
जापान की अंग्रेजी प्रोफेसर मियाको केटलेट अपने अमेरिकी पति रोबर्ट की आखिरी इच्छा पूरी करने उत्तराखंड के बागेश्वर पहुंचीं. वर्ष 2007 में बागेश्वर आए रोबर्ट का इस पवित्र भूमि से गहरा भावनात्मक जुड़ाव हो गया था. 2022 में उनके निधन के बाद मियाको ने उनकी अस्थियां संभालकर रखीं. वैदिक मंत्रोच्चारण और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उन्होंने सरयू की पावन धारा में अस्थियां प्रवाहित कर पति को अंतिम विदाई दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए और छात्रों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह “बाबा बागेश्वर” नहीं हैं, लेकिन हर छात्र के मन में भविष्य को लेकर अलग-अलग सपने और योजनाएं जरूर चल रही होंगी।
बागेश्वर जिले में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. कई जगह मलबा आने के कारण 15 सड़कें बंद हो गई हैं. छटिया गांव में तेज बारिश के बीच शारीरिक रूप से असहाय हंसी देवी का मकान ढह गया. वह अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ रहती थीं. प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है.
उत्तराखंड के बागेश्वर में लगातार बारिश से 15 सड़कें बंद हो गईं. छटिया गांव में एक महिला का मकान ढह गया, जिससे परिवार बेघर हो गया. प्रशासन राहत कार्य और नुकसान का आकलन कर रहा है. फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है.
जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए प्रोटेस्ट पर अब खजुराहो के बागेश्वर धाम पीठाधीस ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि विरोध करने का अधिकार सबको है, लेकिन मां-बहन की गाली देना सही नहीं है.
Bageshwar News: कपकोट में सरयू नदी के बीच बैठकर बचाओ चिल्लाने वाले शराबी का ड्रामा. पुलिस बोली- तैरना जानता था युवक, पुलिस एक्ट में चालान काटा. पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड के बागेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रिंसिपल दयानंद टम्टा की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में वेतन विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है. फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.
मंदिर से जुड़े दान विवाद पर बाबा बागेश्वर का बयान सामने आया है, जिसमें गड़बड़ी करने वालों के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है. उन्होंने कहा कि गलत काम करने वालों को परिणाम भुगतना पड़ेगा. मामले को लेकर जांच जारी है और लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है.
एक बुजुर्ग पिता को उनके बेटों ने पैरों में लोहे की जंजीरें और ताले लगाकर बांध दिया. दानापुर रेलवे स्टेशन पर दिखे इस मंजर ने हर किसी का दिल झकझोर दिया. दरअसल बुजुर्ग की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है. ऐसे में उनके बेटों ने सुरक्षा के लिहाज से पिछले आठ महीनों से उन्हें इस हालत में रखा हुआ है.
तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से वीडियो कॉल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों के बीच राजनीति को लेकर दिलचस्प चर्चा हुई. बागेश्वर बाबा ने कहा कि वो तेज प्रताप से मिलेंगे तब इस बारे में बात करेंगे.
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है. महाराष्ट्र में भारी विरोध के बाद उन्होंने खेद व्यक्त किया. शास्त्री ने दावा किया कि उनके बयान को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया. सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि अपमान करना तो दूर की बात है, मैं अपने सपने में भी छत्रपति शिवाजी महाराज की आलोचना बर्दाश्त नहीं कर सकता.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश में 'लव जिहाद' के मुद्दे को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह विषय पूरे देश में बेहद गंभीर होता जा रहा है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उनके अनुसार, यह एक 'धीमा जहर' है जो लगातार फैल रहा है.
प्रयागराज में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में टीवी सीरियल महाभारत के 'धर्मराज युधिष्ठिर' और 'दुर्योधन' एक साथ पहुंचे. जब ये पल वहां मौजूद लोगों ने देखा तो सभी हैरान हो गए.
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 'आज तक' से खास बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में बताया कि उनकी ‘इंट्यूशन’ से पुलिस ने गुमशुदा बच्चे का केस कुछ ही घंटों में सुलझा लिया था. इस घटना के बारे में खुद उन्होंने बताया. जानिए पूरी कहानी.
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम को अब विदेश से आर्थिक दान लेने की सरकारी मंजूरी मिल गई है. ये मंजूरी भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के तहत दी है.