scorecardresearch
 

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को अहोई अष्टमी पर शुभ संयोग, बच्चों की तरक्की के लिए जरूर करें ये काम

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी 1 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि के चंद्रमा का शुभ संयोग बन रहा है. जानें पूजा मुहूर्त और संतान की तरक्की के 2 उपाय.

Advertisement
X
अहोई अष्टमी 1 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी.
अहोई अष्टमी 1 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी.

Ahoi Ashtami 2026: मां और संतान का रिश्ता बेहद खास होता है.  हर मां अपने बच्चे की अच्छी सेहत, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है. इसी कामना के साथ कार्तिक महीने में अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है.  इस दिन माताएं निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की पूजा करती हैं और संतान की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं.  इस बार अहोई अष्टमी पर ज्योतिषीय दृष्टि से खास संयोग बन रहा है. 1 नवंबर 2026 को पुष्य नक्षत्र और चंद्रमा का कर्क राशि में होना इस दिन को विशेष बना रहा है.  मान्यता है कि इस शुभ संयोग में पूजा-पाठ के साथ कुछ उपाय करने से बच्चों की तरक्की, पढ़ाई और खुशहाली के लिए माता का आशीर्वाद मिलता है. 

अहोई अष्टमी पर बन रहा खास संयोग
पंचांग के अनुसार, इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.  इस दिन पुष्य नक्षत्र और चंद्रमा का अपनी राशि कर्क में होना शुभ संयोग माना जा रहा है. 

ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में विशेष शुभ माना जाता है.  इसे समृद्धि, शुभ कार्यों और उन्नति से जोड़कर देखा जाता है.  वहीं चंद्रमा को मन, भावनाओं और मातृत्व का कारक माना गया है.  ऐसे में अहोई अष्टमी पर इन दोनों का संयोग संतान के सुख और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिहाज से खास माना जा रहा है. 

अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त
अहोई अष्टमी पर शाम के समय अहोई माता की पूजा करने की परंपरा है.  इस साल 1 नवंबर को पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 54 मिनट तक बताया गया है.  इस दौरान माताएं अहोई माता की तस्वीर या दीवार पर बने चित्र के सामने दीपक जलाकर पूजा कर सकती हैं. 

Advertisement

पूजा में रोली, अक्षत, फूल और मिठाई अर्पित करें.  इसके बाद अहोई अष्टमी की व्रत कथा सुनें और संतान की अच्छी सेहत, लंबी उम्र और तरक्की की कामना करें.  अलग-अलग शहरों में पूजा के समय में अंतर हो सकता है, इसलिए स्थानीय पंचांग से समय की पुष्टि जरूर कर लें. 

संतान की पढ़ाई और तरक्की के लिए करें दूध-चीनी का उपाय
अहोई अष्टमी के दिन संतान की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए दूध और चीनी का उपाय करना शुभ माना जाता है.  धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन अहोई माता को दूध और चीनी का भोग लगाना चाहिए.  पूजा पूरी होने के बाद इस प्रसाद को बच्चे को दें. 

मान्यता है कि ऐसा करने से संतान पर अहोई माता की कृपा बनी रहती है, जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता या जिन्हें एकाग्रता बनाए रखने में परेशानी होती है, उनके लिए माता से विशेष प्रार्थना कर सकते हैं. 

बुरी नजर से बचाने के लिए चढ़ाएं आठ पूरी और हलवा
अहोई अष्टमी पर दूसरा उपाय संतान को बुरी नजर से बचाने और उसकी खुशहाली की कामना से जुड़ा है.  इसके लिए अहोई माता को आठ पूरियां और हलवे का भोग लगाएं.  पूजा के बाद प्रसाद का कुछ हिस्सा गाय को खिलाएं और बाकी बच्चे को दें. 

Advertisement

धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से संतान पर अहोई माता का आशीर्वाद बना रहता है.  इस उपाय को करते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें और गाय को भोजन उसकी सुविधा के अनुसार ही कराएं. 

अहोई अष्टमी पर तारों को अर्घ्य देने की परंपरा
अहोई अष्टमी के व्रत में शाम की पूजा के बाद तारों को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है.  माताएं तारों के दर्शन करके जल अर्पित करती हैं और अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करती हैं.  इसके बाद व्रत का पारण किया जाता है. 

कुछ क्षेत्रों में चंद्रमा के दर्शन और स्थानीय परंपराओं के अनुसार भी पूजा-पारण की विधि अपनाई जाती है.  इसलिए अपने परिवार की परंपरा और स्थानीय पंचांग के अनुसार व्रत पूरा करना चाहिए. 

अहोई अष्टमी का व्रत क्यों रखा जाता है?
अहोई अष्टमी का व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है.  इस दिन अहोई माता की पूजा की जाती है.  मान्यता है कि माता की आराधना करने से संतान को सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता का आशीर्वाद मिलता है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement