scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म की ख़बरें

Char Dham Yatra 2026: बाबा केदार के धाम आस्था का सैलाब! 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

char dham yatra 2026
  • 1/5

इन दिनों केदार धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है. केदारनाथ और बद्रीनाथ में कुल मिलाकर 8 लाभ से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. चार धामों में सबसे ज्यादा यात्री बाबा केदार के दर पर ही पहुंच हैं. अब तक पांच लाख से ज्यादा भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. यहां हर रोज करीब 25 हजार भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिए यहां आ रहे हैं. भक्तों की भारी भीड़ होने के बाद भी दोपहर तक भक्तों को बाबा केदार के स्पर्श तो दोपहर बाद श्रृंगार दर्शन करवाए जा रहे हैं.

char dham yatra 2026
  • 2/5

इधर, धाम के दर्शन करने के बाद लौटे भक्तों ने अपने अनुभव साझा किए हैं. भक्तों का कहना है कि पैदल यात्रा मार्ग पर एक साथ कई घोड़े-खच्चर चलने से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि धाम में यात्रियों की दो-दो लाइनें लग रही हैं.

char dham yatra 2026
  • 3/5

सामान्य यात्रियों को आठ से दस घंटे तक लाइन में लगकर दर्शन कराए जा रहे हैं. जबकि वीआईपी गेट से पैसे देकर जल्द दर्शन का लाभ भी लोगों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन को इन व्यवस्थाओं में सुधार लाना चाहिए.

Advertisement
char dham yatra 2026
  • 4/5

वहीं,  भगवान विष्णु के सर्वोच्च धाम बद्रीनाथ में अब तक 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दिव्य दर्शन कर चुके हैं. रोजाना औसतन 16 हजार से अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंच रहे हैं. मंगलवार को तो एक दिन में ही 18 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ धाम में दर्शन किए.

char dham yatra 2026
  • 5/5

यहां सड़कें हजारों वाहनों से खचाखच भरी हुई हैं, जो लगातार बद्रीनाथ की ओर बढ़ रही हैं और दर्शन के बाद वापसी कर रही हैं. पूरा धाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार है और ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो कोई बड़ा मेला लगा हो. बद्रीनाथ में अभी भी ठंड का सुहाना एहसास हो रहा है. हिमालय की ठंडी हवाएं, बर्फीली चोटियां और शांत वातावरण श्रद्धालुओं को बेहद आकर्षित कर रहा है.

Advertisement
Advertisement