June Vrat Tyohar List 2026: जून का महीना आज से शुरू हो चुका है. ज्योतिषियों के अनुसार, यह माह बहुत ही विशेष रहने वाला है क्योंकि महीने की शुरुआत ही अधिकमास से हो रही है. इसके अलावा, माह की शुरुआत में भगवान गणेश का प्रिय दिन विभुवन संकष्टी से होगी. इस व्रत के अलावा, परम एकादशी, शुक्र प्रदोष व्रत अधिक दर्श अमावस्या और सबसे एकादशी यानी निर्जला एकादशी आएंदे. इसी माह में कई बड़े ग्रह भी गोचर करेंगे और नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे. चलिए अब जानते हैं कि जून महीने के व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट.
जून 2026 के व्रत-त्योहार
3 जून 2026, बुधवार- विभुवन संकष्टी
7 जून 2026, रविवार- अधिक भानु सप्तमी
8 जून 2026, सोमवार- अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
11 जून 2026, गुरुवार- परम एकादशी
12 जून 2026, शुक्रवार- प्रदोष व्रत (शुक्र) और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
13 जून 2026, शनिवार- मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि
14 जून 2026, रविवार- रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या
15 जून 2026, सोमवार- मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त
16 जून 2026, मंगलवार- चंद्र दर्शन
18 जून 2026, गुरुवार- प्रद्युम्न चतुर्थी
19 जून 2026, शुक्रवार- स्कन्द षष्ठी
20 जून 2026, शनिवार- जमाई षष्ठी
21 जून 2026, रविवार- भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन
22 जून 2026, सोमवार- धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
23 जून 2026, मंगलवार- महेश नवमी
25 जून 2026, गुरुवार- निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती
26 जून 2026, शुक्रवार- राम-लक्ष्मण द्वादशी
27 जून 2026, शनिवार- शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी
29 जून 2026, सोमवार- वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और बटुक भैरवी जयंती
30 जून 2026, मंगलवार- आषाढ़ का आरंभ
जून 2026 के ग्रह गोचर की लिस्ट
2 जून 2026- गुरु ग्रह का कर्क राशि में गोचर
8 जून 2026- शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर
15 जून 2026- सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर
21 जून 2026- मंगल ग्रह का वृषभ राशि में गोचर
22 जून 2026- बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर
29 जून 2026- बुध ग्रह वक्री